फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दुकान में चोरी, 30 मोोबइल समेत 1.5 लाख चुराए

दुकान में चोरी, 30 मोोबइल समेत 1.5 लाख चुराए

Sun, 16 Jul 2017 01:27 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
दुकान में चोरी, 30 मोोबइल समेत 1.5 लाख चुराए
दुकान में चोरी, 30 मोबाइल समेत डेढ़ लाख कैश ले गए
विज्ञापन

- सीसीटीवी कैमरे रात में जाते समय बंद कर देते हैं दुकान मालिक
- पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-22 स्थित मोबाइल शोरूम से अज्ञात चोरों ने ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी और 30 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। पुलिस ने शोरूम संचालक सरनजीत सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के दुकानदारों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार, सरनजीत सिंह की सेक्टर-22 में नीचे मोबाइल और ऊपर कपड़ों की दुकान है। रोजाना की तरह वह वीरवार रात दुकान बंद कर गए चले गए थे। सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। इसके बाद वे तुरंत दुकान पर पहुंचे। दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। सरनजीत ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

सेक्टर-17 थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सरनजीत के अनुसार, आरोपी उनकी दुकान से डेढ़ लाख रुपये नकदी और 30 मोबाइल फोन चुराकर ले गए हैं। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखनी चाही तो पता चला कि दुकान बंद करते समय वह लाइट का मेन स्विच बंद कर देते हैं। इससे यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद हो जाते हैं। बहरहाल पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed