फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राहुल का फर्जी पीए

राहुल का फर्जी पीए

Sun, 18 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
राहुल का फर्जी पीए
राहुल गांधी के फर्जी पीए ने गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर भी ठगे थे 35 लाख
विज्ञापन

-जीरकपुर में धोखाधड़ी का दर्ज हुआ दूसरा केस
-होटल में ही करत था सभी डील्स, मंत्रियों और उच्चाधिकारियों से थे खास ताल्लुकात
अमित शर्मा
मोहाली।
खुद को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पीए बताने वाले परमिंदर सिंह तूर की ठगी का शिकार हुए कई लोग अब सामने आने लगे हैं। रविवार को जीरकपुर थाने में इस संबंध में एक और मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि तूर ने जीरकपुर निवासी एक व्यक्ति को गैस एजेंसी का लाइसेंस दिलवाने की एवज में 35 लाख रुपये लिए थे। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने आरोपी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इसके बाद ठगी के पूरे मामले का खुलासा किया जा सकेगा।

जानकारी के अनुसार, जीरकपुर निवासी बलवंत सिंह ने गैस एजेंसी खोलने की योजना बनाई थी। इस बीच उनकी मुलाकात आरोपी परमिंदर सिंह तूर से हुई। आरोपी हमेशा मिलने के लिए होटल में ही बुलाता था। बलवंत ने बताया कि तूर ने विभाग और सरकार में अच्छे लिंक होने की बात कहकर तुरंत लाइसेंस दिलवाने का झांसा दिया था। बलवंत के मुताबिक, आरोपी का रहन-सहन और बातचीत के तौर तरीके को देखकर कभी उस पर संदेह नहीं हुआ। इतना ही नहीं कई बार उच्चाधिकारियों को फोन लगाकर फाइलों का स्टेटस भी पता करता था। उसके साथ रहने वाले सभी लोग भी बड़े राजनीतिज्ञों की तरह व्यवहार करते थे। बाकायदा आरोपी एप्वाइंटमेंट के बाद तय समय पर ही किसी से मिला करता था और खुद को ज्यादा व्यस्त दिखाया करता था। जिक्रयोग है कि तूर को जीरकपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से दिल्ली नंबर की रेंज रोवर कार, लाल बत्ती और तिरंगा लगी पायलेट गाड़ी और तीन पिस्टल, कारतूस और दो वाकी टॉकी समेत चार लाख रुपये नगद बरामद किए थे। आरोपी पर पंजाब में धोखाधड़ी के पहले भी कई मामले दर्ज हैं। बता दें कि आरोपी आल इंडिया राहुल गांधी ब्रिगेड कांग्रेस का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed