{"_id":"5c59efacbdec22653c2d19b5","slug":"181549397932-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी के शीशे तोड़ कर मालिक का भी सिर फांडा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी के शीशे तोड़ कर मालिक का भी सिर फांडा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पत्थर मारकर गाड़ी का शीशा तोड़ा
फिर रोष जताने पर बुजुर्ग के सिर पर पत्थर मार दिया, जीएमसीएच में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
मनीमाजरा। मौली जागरां में नशे में धुत एक युवक ने मौली जागरां कांप्लेक्स निवासी सुशांत की कार के शीशे तोड़ डाले और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पिता पर पत्थर मारकर उन्हें घायल कर दिया। सुशांत ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौली जागरां थाना पुलिस ने उसकी शिकायत पर बलटाना निवासी आरोपी प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सुशांत ने बताया कि रविवार की रात घर के पास उसकी पिकअप गाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर मारे तो शीशे टूट गए। आवाज सुनकर उसके बुजुर्ग पिता बाहर निकले और पत्थर मारने वाले युवक का विरोध करने लगे। इस पर उस युवक ने उसके पिता पर भी पत्थर से वार किया और उन्हें लहूलुहान कर दिया। वहीं इस बात की सूचना पुलिस को दिए जाने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को काबू कर लिया। सुशांत के पिता के सिर में गहरी चोट आने के चलते उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रदीप यहां अपने दोस्त के घर आया था, और वहां शराब पीने के बाद वापस जा रहा था।