{"_id":"5bf5b93abdec2269b7317c5c","slug":"181542830394-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीतिक सलाहकार की बर्थडे पार्टी में फायरिंग कर फरार आरोपी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजनीतिक सलाहकार की बर्थडे पार्टी में फायरिंग कर फरार आरोपी गिरफ्त से बाहर
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोट: सीसीटीवी फुटेज से ली तस्वीरों का इस्तेमाल करें
एफ बार में फायरिंग के आरोपी गिरफ्त से बाहर
केक काटने के समय की वीडियो वायरल
-मेयर को केक खिलाने का प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं पार्टी में आए गेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मध्यमार्ग स्थित एफ बार एवं डिस्कोथेक में बीते सोमवार की देर रात सांसद किरण खेर के राजनीतिक सलाहकार सहदेव सलारिया के जन्मदिन की पार्टी में गेस्ट पर फायरिंग करने के आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस ने आरोपी अर्जुन, चेतन मुंजाल, रिंकू, रिम्मी और राजेश पासवान के परिजनों से पूछताछ भी की, लेकिन आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी। इन सभी के मोबाइल स्विच ऑफ हैं। पुलिस विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर चुकी है।
पुलिस सूत्रों की मानें तो मामले में पुलिस पर पॉलिटिकल दबाव भी बना है। बुधवार को वारदात के बाद से एफ बार के बाहर एक लावारिस बीएमडब्ल्यू कार खड़े होने की बात सामने आई, लेकिन पुलिस ने कहा कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है और न ही कार की चाबी किसी ने दी है। यदि कोई ऐसी जानकारी उनसे सांझा करेगा, तो जांच के बाद कार को कब्जे में लिया जाएगा। पुलिस ने मौका-ए-वारदात से शराब की बोतल, खून के निशान समेत कई अन्य नमूने उठाने समेत कारतूस के दो खोल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया था।
उधर, सहदेव सलारिया के बर्थडे केक काटने के समय की सीसीटीवी फुटेज वीडियो बुधवार को वायरल हुई। इस वीडियो में पार्टी में मेयर देवेश मोदगिल भी केक कटने के समय मौजूद दिखे। गेस्ट मेयर देवेश मोदगिल को केक खिलाने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं, लेकिन बीते मंगलवार को मेयर ने कहा था कि वह पार्टी में गए जरूर थे, लेकिन बधाई देकर जल्द लौट आए थे। उन्होंने कहा था कि उन्हें वारदात का पता बीते मंगलवार की सुबह लगा था। वीडियो में गेस्ट सहदेव सलारिया को भी केक खिलाते नजर आ रहे हैं। पार्टी में यंगस्टर्स थिरकने के अलावा गाली-गलौज करते भी सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
घायलों की हालत खतरे से बाहर
वारदात में घायज जयदीप, योगेश्वर, पंकज और दीपक कुंडू की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस सभी घायलों से पूछताछ कर चुकी है। वारदात में योगेश्वर अधिक चोटिल हुए थे। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने घायल दीपक कुंडू के बयान पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकाने समेत आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दीपक ने आरोपियों के वारदात को शराब के नशे में अंजाम देने की बात कही थी। आरोपी चेतन मुंजाल पर सेक्टर-3 थाने में एफआईआर दर्ज है। पुलिस को अन्य चंद आरोपियों पर भी एफआईआर दर्ज होने का पता लगा है।