फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पीजीआई कर्मचारी के घर से चोर ले उड़े सोने-चांदी के गहने व बीस हजार रुपये

पीजीआई कर्मचारी के घर से चोर ले उड़े सोने-चांदी के गहने व बीस हजार रुपये

Fri, 07 Dec 2018 01:43 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
पीजीआई कर्मचारी के घर से चोर ले उड़े सोने-चांदी के गहने व बीस हजार रुपये
पीजीआई कर्मचारी के घर से चोर गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीजीआई कैंपस में टाइप-2 के मकान नंबर-25ए निवासी रघविंदर कुमार के घर से अज्ञात चोर बीस हजार रुपये नकदी समेत सोने व चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर गए। रघविंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने वारदात को 30 नवंबर को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि चोर घर से सोने की चार चेन, सोने की दो चूड़ियां, चांदी के दस सिक्के और बिस्कुट, दो जोड़े चांदी के एंकलेट, तीन आर्टिफिशियल नेकलेस व दो आर्टिफिशियल चूड़ियों समेत बीस हजार रुपये ले उड़े। रघविंदर ने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद वह यह पता लगाने में जुटे थे कि घर से क्या क्या सामान चोरी किया गया है। चोरी हुए सामान की सूची बनाने के बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका सुराग तलाशने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed