{"_id":"5cbf6f57bdec2213f32f99c3","slug":"161556049751-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी कॉलेज के छात्रों ने की सेक्टर-17 के व्यापारियों से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीएवी कॉलेज के छात्रों ने की सेक्टर-17 के व्यापारियों से मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएवी कॉलेज के छात्रों ने की सेक्टर-17 के व्यापारियों से मारपीट
-गिरफ्तार दोनों आरोपी भेजे गए न्यायिक हिरासत में, दो आरोपी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-17 की मार्केट के व्यापारियों पर अब खतरा मंडराने लगा है। बेखौफ युवकों को पुलिस का भी डर नहीं है। इस कारण वे गुलजार मार्केट के बीच कारोबारियों पर हमले तक करने पर उतारू हो गए हैं। बीते सोमवार को सेक्टर-17 के तीन कारोबारियों पर हमला करने वाले युवक डीएवी कॉलेज-10 के स्टूडेंट हैं। पुलिस ने डीएवी कॉलेज से एमए फर्स्ट इयर के छात्र नवजोत और बीए फर्स्ट ईयर के छात्र नवीन को बीते सोमवार को ही धारा 107,151, शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के दौरान आरोपी नवीन शराब के नशे में था। वारदात में दो अन्य युवक भी शामिल थे, जो फरार हो गए थे। इनमें मुल्लांपुर निवासी दमन और जग्गी हैं। उन्हें गिरफ्तारी करने के मकसद से पुलिस ने मुल्लांपुर में छापेमारी की। उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सेक्टर-17 थाना पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। आरोपियों के हमले में सेक्टर-18 मार्केट के प्रधान एवं बीजेपी डिस्ट्रिक्ट-1 के सेक्रेट्री संजय पुरी के कान का पर्दा फटा है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट में संजय पुरी के कान का पर्दा फटना आया, तो आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जा सकता है। आरोपियों ने संजय पुरी समेत सेक्टर-17 मार्केट के प्रधान एवं व्यापार मंडल के सेक्रेट्री संजीव चड्ढा और बीजेपी डिस्ट्रिक्ट-1 के प्रजीडेंट जेपी मल्होत्रा पर उन्हें सार्वजनिक स्थल पर पेशाब करने से रोकने पर हमला किया था। हमले में संजय पुरी के कान में चोट लगी थी। उन्होंने जीएमसीएच-32 से मेडिकल करवाया। पुरी ने बताया कि उनका कान का पर्दा फटा है। बकौल पुलिस डॉक्टरों ने पुरी के कान के अंदरूनी हिस्से में चोट लगने से सूजन होनी बताई है। सूजन कम होने पर ही पता लग सकेगा कि कान का पर्दा फटा है या नहीं। दरअसल, सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे संजय पुरी और जेपी मल्होत्रा सेक्टर-17 मार्केट में संजय चड्ढा के साथ कहीं जा रहे थे। शराब के ठेके के समीप उन्होंने आरोपी युवकों को सार्वजनिक स्थल पर शराब करते देखा। तीनों व्यापारियों ने युवकों को ऐसा करने से रोका तो उन्होंने बहस के बाद व्यापारियों पर लात-घूंसे बरसा दिए। इसके साथ पथराव किया पर गनीमत रही कि कारोबारी बच गए। पुलिस ने बताया कि पथराव में सेक्टर-17 के संत शोरूम फुटवियर का कोई शीशा नहीं टूटा था।