फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   फड़ी वाले ने की थाना प्रभारी से बदसलूकी

फड़ी वाले ने की थाना प्रभारी से बदसलूकी

Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फड़ी वाले ने की थाना प्रभारी से बदसलूकी
फड़ी वाले पर थाना प्रभारी से बदसलूकी का आरोप
विज्ञापन

मनीमाजरा। आईटी पार्क में देर रात तक लगने वाली रेहड़ी फड़ी की जांच करने गए आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह के साथ एक फड़ी वाले ने बहस की तो बात हाथापाई तक पहुंच गई। मामला बढ़ता देख लखबीर सिंह को मौके पर पुलिस बल बुलाना पड़ा। वहां अपने टेंपो में खाने-पीने के सामान की फड़ी लगाने वाले विजय चौहान ने एतराज जताया कि उसकी फड़ी आईटी पार्क थाने की सीमा में नहीं आती। यह तो पंचकूला सीमा में आती है। इसके बाद आईटी पार्क थाना प्रभारी को मनसा देवी थाना प्रभारी को बुलाना पड़ा।

मनसा देवी पुलिस मौके पर पहुंचकर रेहड़ी फड़ी वाले विजय चौहान और उनकी पत्नी को अपने साथ ले गई। आईटी पार्क थाना प्रभारी लखबीर सिंह का कहना है कि रात को 10:30 बजे वे आईटी पार्क के पीछे लगने वाले रेहड़ियों की जांच करने गए तो पंचकूला और चंडीगढ़ सीमा के साथ बहुत सारे लोग खड़े थे। कुछ लोग शराब पी रहे थे। एक व्यक्ति को आईटी पार्क थाना प्रभारी ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद जब उन्होंने विजय को समझाने की कोशिश की तो वह बदसलूकी पर उतर आया। आईटी पार्क थाना प्रभारी का कहना है कि वे रेहड़ी फड़ी वाले के हटने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed