फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जिला अदालत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा पूर्व प्रधान की पत्नी ने की खुदकुशी

जिला अदालत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा पूर्व प्रधान की पत्नी ने की खुदकुशी

Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
जिला अदालत की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा पूर्व प्रधान की पत्नी ने की खुदकुशी
नोट: फोटो सहित।
विज्ञापन


जिला अदालत की पांचवीं मंजिल से कूद पूर्व वाइस प्रेसिडेंट की पत्नी ने जान दी

-सुसाइड नोट में लिखा-घरेलू विवाद से तंग आकर कर रही हूं खुदकुशी
-एसएसपी यूटी व डीएसपी सहित थाना एसएचओ ने मौके की जांच की



अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।

बार काउंसिल के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट एडवोकेट सुनील कुमार की पत्नी सिम्मी ने मंगलवार रात पौने दस बजे जिला अदालत की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय लगा जब अदालत परिसर में रात के समय ड्यूटी पर तैनात चौकीदार अमित एडवोकेट चैंबर में अपने दूसरे राउंड के दौरान ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचा। वहां महिला को गिरा देख उसे लगा कि वह बेहोश पड़ी है लेकिन जब पास पहुंचा तो खून निकला देख घबरा गया। अमित ने तुरंत बार काउंसिल के प्रधान अशोक को महिला के वहां लहूलुहान पड़े होने की सूचना दी और फिर यूटी पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-36 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर रणजोध सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। डीएसपी साउथ राजीव अमबास्ता भी मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम के एक्सपर्ट्स को भी बुलाया। पुलिस टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर खून के नमूने उठाए। साथ ही एडवोकेट चैंबर की सभी मंजिलों की जांच के दौरान पता लगा कि सिम्मी ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाई है। चैंबर नंबर-142 की तरफ जाने वाले रास्ते पर रखी कुर्सियों से पुलिस को सिम्मी का हैंड बैग मिला। साथ ही वहां सिम्मी की जूती और उनकी टूटी चूड़ियां भी पड़ी मिलीं। पुलिस ने पूरे फ्लोर की जांच करने सहित मौके की फोटोग्राफ और वीडियोग्राफी करवाई। पुलिस जांच में पता लगा कि सिम्मी शाम करीब सात बजे एडवोकेट चैंबर की इमारत की तरफ गई थी और फिर रात में उसकी लाश ही मिली।

हैंड बैग से मिला सुसाइड नोट, आधार कार्ड से हुई पहचान
पुलिस को पांचवीं मंजिल पर कुर्सियों पर रखे हैंड बैग से सिम्मी का आधार कार्ड और सुसाइड नोट मिला। आधार कार्ड से उनके सेक्टर-45 निवासी होने का पता लगा। सिम्मी ने एक पेज के सुसाइड नोट में पारिवारिक विवाद से तंग आकर खुदकुशी करने की बात लिखी। उन्होंने लिखा कि वह पारिवारिक क्लेश से काफी तंग हो चुकी हैं। इसी कारण खुदकुशी करने की बात लिखी। बकौल पुलिस सुसाइड नोट में सिम्मी ने किसी पारिवारिक सदस्य का नाम नहीं लिखा। शुरूआती तौर पर पुलिस मामले को खुदकुशी का मान रही है।
विज्ञापन


पूर्व उप-प्रधान व बेटा-बेटी भी मौके पर पहुंचे
पुलिस ने सिम्मी की पहचान पता लगने पर उनके पारिवारिक सदस्यों से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया। तो पता लगा कि मृतका के पति जिला अदालत की बार काउंसिल के पूर्व उप-प्रधान एडवोकेट सुनील कुमार हैं। वह अपने बेटा-बेटी के साथ जिला अदालत पहुंचे थे। इस दौरान उनके बच्चे फूट-फूट कर रो पड़े। एडवोकेट सुनील ने इस दौरान कहा कि उनके और पत्नी के झगड़े के बीच बच्चे पिस रहे हैं। एडवोकेट यह भी कहते सुने गए कि उनके बेटे ने बीते सप्ताह विदेश जाने की बात परिवार में सांझा की थी। एडवोकेट सुनील ने मौके पर पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी मंगलवार सुबह से ही घर से गायब थी। लेकिन गुमशुदगी के बारे में जानकारी मिलने की बात से पुलिस ने इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेशन जज भी मौके पर पहुंचे, पुलिस अधिकारियों से जाने हालात
जिला अदालत के सेशन जज बलबीर सिंह ने भी दुर्घटना का पता लगने पर जिला अदालत पहुंच मौका-मुआयना किया। उन्होंने ग्राउंड फ्लोर सहित अन्य जगहों की जांच करने सहित एसएसपी व डीएसपीज से बातचीत की। इस दौरान जिला अदालत के कुछ अन्य न्यायाधीश भी अदालत पहुंचे।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के इंतजार में पुलिस, हत्या व अन्य पहलुओं पर भी जांच
दूसरी ओर घटनास्थल कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है। जांच के दौरान पांचवीं मंजिल की वह जगह, जहां से सिम्मी ग्राउंड फ्लोर पर गिरी, इन दोनों जगहों में विरोधाभास नजर आया। क्योंकि सामान्य तौर पर यह पाया जाता है कि जो कोई भी कहीं से छलांग लगाता है तो वह नीचे कुछ दूरी पर जाकर गिरता है। लेकिन सिम्मी का शव मंजिल के एकदम करीब था और उनकी टांगें टूटी हुई थी। सिर भी सामने के बजाय पीछे की तरफ था। हैरत की बात यह है कि खून भी बेहद थोड़ा निकला हुआ था। पुलिस ने कयास लगाए कि हो सकता है सिम्मी ने जिला अदालत में खुदकुशी न की हो। ऐसा भी हो सकता है शव कहीं दूसरी जगह से लाकर यहां फेंका गया हो। डीएसपी राजीव अमाबस्ता ने बताया कि हम खुदकुशी के अलावा हत्या समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed