फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पहलं पर्स चोरी किया फिर एटीएम से निकाले 65 हजार

पहलं पर्स चोरी किया फिर एटीएम से निकाले 65 हजार

Sun, 14 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
पहलं पर्स चोरी किया फिर एटीएम से निकाले 65 हजार
कार से पर्स चुराया, एटीएम से की 65 हजार की खरीदारी
विज्ञापन

- सेक्टर-22बी निवासी महिला का कार से पर्स हुआ था चोरी
- ऑनलाइन खरीदारी करने पर आए मैसेज के बाद पता चला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सेक्टर-22बी निवासी 61 वर्षीय महिला की कार से चोरों ने पर्स और नगदी चोरी कर ली। पर्स में रखे 3 एटीएम कार्ड से 65 हजार रुपये भी निकाल लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आशा रानी के अनुसार बीते दिन वह सेक्टर-21 के कम्युनिटी सेंटर में सीनियर सिटीजंस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। उन्होंने अपनी कार कम्युनिटी सेंटर के बाहर ही पार्क की थी। उन्होंने बड़ा पर्स कार में ही छोड़ दिया था। उन्हें पर्स चोरी होने का पता शाम को उस वक्त लगा, जब वह मार्केट में लोहड़ी के लिए सामान लेने गईं। इसी बीच उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि एटीएम से 65 हजार की ऑनलाइन खरीदारी की गई। उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत दी। पर्स से 3 एटीएम कार्ड और 1800 रुपये कैश चोरी हुए हैं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।


बाक्स
घर से दो दो मोबाइल और पांच हजार रुपये चोरी
बापूधाम कॉलोनी (बीडीसी) सेक्टर-26 निवासी नात्थू राम (41) ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 12 जनवरी को कोई उनके घर से दो मोबाइल फोन और पांच हजार रुपये चोरी कर ले गया। इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाले नात्थू राम के अनुसार 12 जनवरी की सुबह जब वह सोकर उठा तो देखा कि रात में चार्जिंग पर लगाया फोन गायब हैं। थोड़ी देर बाद उनकी पत्नी ने उन्हें बताया कि उसका फोन भी नहीं मिल रहा है। जांच पड़ताल के बाद उन्होंने पाया कि उनके दो फोन के अलावा घर से पांच हजार रुपये भी चोरी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed