{"_id":"5a26f7fa4f1c1b87698bfe76","slug":"161512503290-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सब इंस्पेक्टरों के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सब इंस्पेक्टरों के घर चोरी
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सब इंस्पेक्टरों के घर से नकदी और जेवरात चोरी
पंजाब पुलिस में तैनात हैं दोनों एसआई
सेक्टर-20 में है दोनों का सरकारी आवास
इससे पहले भी हो चुकी है एक एएसआई के घर में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस भी खुद अब शहर में सुरक्षित नहीं है। वहीं शहर में चोर इस कदर बेखौफ हैं कि उन्होंने अब पुलिस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें चोरों ने सेक्टर-20 निवासी पंजाब पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों के घरों को निशाना बनाते हुए वहां से कैश और जेवरात पर हाथ साफ कर दी। इससे कुछ दिन पहले चोरों ने पुलिस लाइन में रहने वाले एक एएसआई के घर से भी नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर दिया था।
पंजाब पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रेम और अजीत दोनों सेक्टर-20 स्थित पुलिस कॉलोनी में सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते हैं। दोनों का घर आसपास हैं। बीते दिनों दोनों परिवार के साथ कहीं बाहर गए थे। लौटकर आए तो देखा उनके घरों के ताले टूटे हुए हैं और अंदर कमरों में सामान भी बिखरा पड़ा है। प्रेम और अजीत ने इसकी सूचना सेक्टर-19 थाना पुलिस को दी।
पुलिस सीएफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल की जांच करने के बाद दोनों की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसआई प्रेम और अजीत के अनुसार चोर उनके घर से 23 हजार रुपये कैश, 5 गोल्ड रिंग, 2 जोड़ी कानों की बालियां चुरा कर ले गए हैं।
विज्ञापन
बाक्स
चार दिन पहले एएसआई के घर हुई थी चोरी
सेक्टर-20 की पुलिस कॉलोनी में रहने वाले हरियाणा पुलिस के एएसआई के घर से भी चोर 10 हजार रुपये कैश और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए थे। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने एएसआई राम पाल की शिकायत पर केस दर्ज किया था। राम पाल की ड्यूटी सीआईडी विंग में है और वह पिछले वीरवार को परिवार के साथ किसी काम से शहर से बाहर गया था। शनिवार सुबह उसके पड़ोसी ने उसे फोन पर बताया की उसके घर का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद वह उसी दिन घर वापस आए।
शादी में गया था परिवार, चोरों ने घर से कैश और ज्वेलरी उड़ाई
20 हजार रुपये कैश और गहने ले गए चोर, सेक्टर-11 में हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
सेक्टर-11 स्थित एक घर के लोग शादी में शामिल होने पंचकूला गए थे। चोरों ने इसका फायदा उठाकर उनके घर से कैश और गहने चोरी कर ले गए। परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
रविवार रात संजीव सोफत परिवार समेत पंचकूला में किसी जानकार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात जब वह घर पहुंचे तो देखा कि कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी के ताले टूटे पड़े हैं।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पाया कि चोरों ने घर की छत के रास्ते एंट्री की थी। पीड़ित के अनुसार चोर उनके घर से 20 हजार रुपये कैश और ज्वेलरी ले गए हैं। पुलिस ने संजीव की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।