फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग

नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग

Wed, 06 Dec 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता ने खुद को लगाई आग
विज्ञापन

पीड़िता 30 फीसदी झुलसी, पीजीआई में भर्ती
एक साल पहले ही हुई थी शादी
अनफिट होने के कारण दर्ज नहीं हो सके बयान
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
धनास में रहने वाली नवविवाहिता 20 वर्षीय निशा ने संदिग्ध परिस्थितियों में सोमवार शाम घर के बाथरूम में बंद कर खुद पर तेल डाल आग लगा ली। आसपास के लोगों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर निशा को बाहर निकाला और सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे पीजीआई में भर्ती करवाया। सारंगपुर थाना पुलिस के अनुसार निशा 30 फीसदी तक झुलसी है। चिकित्सकों के अनुसार अभी वह गंभीर हालत में है और बयान देने के लिए अनफिट है। फिलहाल निशा के यह कदम उठाने का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने निशा के माता-पिता और पति से भी पूछताछ की है, लेकिन अभी तक कारण का पता नहीं चल सका है।
जानकारी के अनुसार निशा के माता-पिता सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में रहते हैं। करीब एक साल पहले उसकी शादी धनास निवासी मीतू से हुई थी। सोमवार को निशा का पति जीरकपुर में अपने काम पर गया हुआ था इस दौरान घर पर निशा, उसका छोटे देवर और ननंद थी। दोनों घर में नीचे कमरे में थे। शाम को करीब चार बजे निशा घर के ऊपरी हिस्से में बने बाथरूम में गई और खुद पर तेल छिड़क कर आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। बाथरूम का दरवाजा तोड़ा कर उसे निकाला गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सारंगपुर थाना पुलिस ने निशा के परिजनों, पति मीतू और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसके यह कदम उठाने के पीछे कारण का पता नहीं चल पाया है। सारंगपुर थाना एसएचओ शादीलाल के अनुसार निशा के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed