{"_id":"5d1a714a8ebc3e3c890ba368","slug":"15620140046-panchkula-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बंधक बनाया, दो पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती को बंधक बनाया, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां पुलिस थाने में शहर में लड़कियों को बेचने और देह व्यापार का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखनऊ की एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह सेक्टर-3 में अपनी मौसी के साथ रहती है और घर पर खाना बनाने का काम करती है। वहीं, उसकी दोस्ती निशा नाम की युवती से हुई। दोस्ती के बाद दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर एक्सचेंज किए। बीते 3 जून को निशा उसे अपने घर चरण सिंह कालोनी लेकर गई। यहां पर निशा ने उसे अपने पति आंखें से मिलवाया। देर शाम होने के कारण दोनों ने उसे रात रुकने के लिए कहा। रात को उसे पता चला कि उसकी सहेली निशा का यह असली नाम नहीं है और न ही वे पति-पत्नी हैं। दोनों ही चंडीगढ़ और आसपास के इलाके में देह व्यापार के लिए लड़कियां सप्लाई करते हैं।
उसने उस रात दोनों को बात करते हुए सुना कि उसके लिए उन्हें कोई बढ़िया ग्राहक नहीं मिला। ग्राहक मिलते ही उसका सौदा कर दिया जाएगा। अगले दिन सुबह युवती ने जब अपने घर वापस जाने की बात कही तो आंखें ने मोबाइल छीन लिया और पिटाई कर धमकी दी कि अगर यहां से जाने की बात की तो जान से मार देगा। इसके बाद दोनों ने युवती को एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ समय बाद दोनों मार्केट चले गए। इसी बीच उसकी आवाज सुनकर मकान के पहली मंजिल पर रहने वाली युवती आई और उसने कमरे की कुंडी खोलकर उसे बाहर निकाला। यहां से निकलकर युवती सीधा मौली पुलिस थाना पहुंची और आप बीती सुनाई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।