फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बाइक सवार स्नैचर महिला से मोबाइल और 7 हजार रुपयों से भरा पर्स लेकर फरार

बाइक सवार स्नैचर महिला से मोबाइल और 7 हजार रुपयों से भरा पर्स लेकर फरार

Tue, 02 Jul 2019 02:16 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवार स्नैचर महिला से मोबाइल और 7 हजार रुपयों से भरा पर्स लेकर फरार
चंडीगढ़। सेक्टर-32 स्थित एसडी मंडी के पास अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार स्नैचरों ने युवती से मोबाइल और सात हजार रुपयों से भरा पर्स छीनकर फरार हो गया। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब युवती एटीएम से रुपये निकालकर घर लौट रही थी। मामले की सूचना पर पहुुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वारदात रविवार देर रात की है। मूलरूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली मोनिका शर्मा (22) सेक्टर-32 स्थित पीजी में रहती हैं। रात को वह अपनी दो सहेलियों के साथ सेक्टर-32 के मार्केट स्थित एटीएम से 7 हजार रुपये निकालकर लौट रही थी। एसडी मंडी के बैक साइड पहुंची तो बाइक सवार स्नैचर उसका पर्स झपटकर फरार हो गए। शोर शराबे के बाद लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। शिकायतकर्ता मोनिका ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में मोबाइल और 7 हजार रुपये थे। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed