फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एटीओ ऑफिसर बराड़ से सीबीआई ने पांच घंटे त क की पूछताछ

एटीओ ऑफिसर बराड़ से सीबीआई ने पांच घंटे त क की पूछताछ

Sat, 22 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
एटीओ ऑफिसर बराड़ से सीबीआई ने पांच घंटे त क की पूछताछ
चंडीगढ़। ट्रक मालिक से 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने लगातार दूसरे दिन एटीओ सुखविंदर सिंह बराड़ से पूछताछ की। यह पूछताछ करीब पांच घंटे तक चली। इसके साथ ही कुछ दस्तावेजों की जांच की गई। सूत्रों के अनुसार अन्य अफसरों को भी पूछताछ के लिया बुलाया जा सकता है। रिश्वत लेने के आरोपी ऑफिसर भूपिंदर सिंह छीना का दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद उसे शुक्रवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। दलील दी गई कि आरोपी ने अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है, जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के सीबीआई रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार दो दिन सीबीआई रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में एटीओ सुखविंदर सिंह बराड़ का नाम सामने आया था। इसके बाद टीम ने सुखविंदर सिंह को बीते वीरवार को सीबीआई दफ्तर बुलाया था। शाम करीब 5.30 बजे से रात 9.30 बजे तक उनसे पूछताछ की गई थी, जबकि शुक्रवार को दोपहर एक से शाम 5 बजे पूछताछ चली। सीबीआई कड़ी-दर-कड़ी जोड़कर मामले में और भी खुलासे करने में जुटी है।
विज्ञापन


यह था मामला
राजस्थान के बीकानेर निवासी पूनमचंद ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि वह अपने रिश्तेदार के ट्रक पर क्लीनर के रूप में काम करता है। 14 जून 2019 को वह ट्रक चालक रामदेव के साथ सामान लेकर धनास गया था। देर रात एक इनोवा चालक ने उनके ट्रक को रुकवाया। गाड़ी से एक पुलिसकर्मी उतरा और दस्तावेज दिखाने को कहा। जैसे ही दस्तावेज दिखाया तो पुलिसकर्मी ने जबरन छीन लिया। साथ ही ट्रक को गाड़ी के पीछे लेकर आने को कहा। भूपिंदर सिंह ने ट्रक समेत दस्तावेज वापस लेने के लिए चालक से 25 हजार रुपये की मांग की और सेक्टर-23 स्थित कोठी नंबर 1028 में रुपये लेकर आने को कहा। इसकी शिकायत पर बीते मंगलवार को सीबीआई ने ट्रैप लगाया और ऑफिसर भूपिंदर सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। इस दौरान उसके पास से 8 लाख कैश और जरूरी कागजात भी मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed