फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   खुड्डा लाहौरा में संदिग् ध हालत में घर की चौथी मंजिल से गिरा सेल्समैन, मौत

खुड्डा लाहौरा में संदिग् ध हालत में घर की चौथी मंजिल से गिरा सेल्समैन, मौत

Sat, 22 Jun 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
खुड्डा लाहौरा में संदिग्
ध हालत में घर की चौथी मंजिल से गिरा सेल्समैन, मौत
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा में शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में घर की चौथी मंजिल से गिरने से एक सेल्समैन सतपाल (25) की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब वह बाथरूम जाने के लिए सोकर उठा। इस दौरान चारों ओर से खुली छत पर उसका पैर फिसला और वह नीचे गिर गया। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सतपाल खुड्डा लाहौरा का निवासी था। पुलिस ने शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है। सारंगपुर थाना पुलिस ने सीआरपीसी 174 के तहत मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे की है। सूचना मिली कि खुड्डा लाहौरा स्थित मकान नंबर 131 के पास सतपाल चौथी मंजिल से नीचे गिर गया है। वह पूरी तरह लहूलुहान था और उसके सिर पर गंभीर चोट थी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस जांच में सामने आया कि सतपाल अविवाहित था। वह चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन था। पुलिस ने आशंका जताई है कि सतपाल के शराब के नशे में होने से हादसा हो गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed