{"_id":"5d0bed0b8ebc3e644d4e2ed1","slug":"15610626529-pkl-office-news131","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मकान का ताला तोड़ चोरों ने उड़ाए सोने-चांदी के गहने
पंचकूला। गांव अभयपुर के एक मकान की दूसरी मंजिल के कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अलमारी में रखे सोने और चांदी के गहने ले उड़े। वारदात का पता उस समय लगा, जब वहां रहने वाली महिला कमरे पर पहुंची। उन्होंने कमरे को लगाया ताला टूटा देखा और अलमारी का लॉक भी खुला पड़ा था। वारदात की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां मिली निशा नामक महिला ने बताया कि वह अपनी मां के मकान की दूसरी मंजिल पर रहती हैैं। बीते बुधवार सुबह 7.50 बजे वह अस्पताल गई थीं, लेकिन वहां से दोपहर करीब 1.50 बजे वापस कमरे पर लौटीं तो कमरे का ताला टूटा और अलमारी का लॉक भी खुला था। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि अलमारी के लॉक से सोने-चांदी के गहने चोरी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पूरी जांच करने के बाद वह चोरी हुए गहनों की लिस्ट पुलिस को देंगी। हालांकि उन्होंने वारदात को अंजाम देने का शक अपनी ही बहन सुषमा पर जताया। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब 4-5 दिन पहले उन्हें बहन ने कहा था कि तुम्हारे घर में चोरी होने वाली है। इसी आधार पर उन्होंने चोरी की वारदात के पीछे बहन का हाथ होने का शक जताया है। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।