फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   अध्यापिका को व्हाट्स एप पर भेजा अश्लील मैसेज

अध्यापिका को व्हाट्स एप पर भेजा अश्लील मैसेज

Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
अध्यापिका को व्हाट्स एप पर भेजा अश्लील मैसेज
पिंजौर। व्हाट्स एप पर महिला को अश्लील वीडियो भेजने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354ए, 509 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसके पिता की तबीयत खराब है जिसके चलते उसने अपने पिता को धूल, मिट्टी, स्मोक आदि से बचाने के लिए अच्छा मास्क खरीदने के लिए 3एम कंपनी से संपर्क किया। महिला ने बताया कि इंटरनेट से उन्हें कंपनी के सेल्स मैनेजर का नंबर मिला तो उसने मास्क के लिए सेल्स मैनेजर से संपर्क किया। महिला ने शिकायत में बताया कि सेल्स मैनेजर ने उसे 3एम कंपनी के प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर आरबी शर्मा का नंबर दिया जिसकी शॉप न्यू मोटर मार्केट मनीमाजरा के एससीओ में स्थित है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने ग्राहक के तौर पर प्रोडक्ट डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क किया। उसके बाद उसके पास आरोपी ने व्हाट्स एप पर अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए। महिला ने बताया कि जब इस संबंध में उसने कंपनी के सेल्स मैनेजर से बात की तो उसने भी आरोपी का पक्ष लिया और उसकी सुनवाई नहीं की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने इसकी शिकायत नेशनल कमीशन फॉर वुमन को दी जहां से उसकी शिकायत चंडीगढ़ पुलिस के पास पहुंची और उसके बाद वहां से पिंजौर पुलिस के पास। पिंजौर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता महिला अध्यापक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed