फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
पंचकूला। कालका रोड स्थित जनैंद्रा गुरुकुल के गेट के सामने बीते बुधवार की दोपहर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। मृतक की पहचान मूल रूप से बिहार के जिला सहरसा और वर्तमान में इंदिरा कालोनी, मनीमाजरा की झुग्गी निवासी पवन चौधरी के रूप में हुई।
विज्ञापन

आरोपी ट्रक चालक हादसे के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर रुका लेकिन फिर मौका पाते ही फरार हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायलों को सिविल अस्पताल-6 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पवन चौधरी को मृत पाया। बाइक चालक मनीमाजरा के शास्त्री नगर निवासी लल्लन शाह की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में लल्लन शाह ने बताया कि वह बीती 19 जून की दोपहर करीब 1.15 बजे पवन चौधरी सहित मोटरसाइकिल (एचआर03जी-1083) पर पुराना पंचकूला से चंडीगढ़ जा रहे थे। जब वे जनैंद्रा गुरुकुल के गेट के सामने पहुंचे तो पीछे से बिना हॉर्न दिए तेज रफ्तार में आए ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर लल्लन शाह कच्ची जमीन पर गिरा जबकि पक्की सड़क पर गिरे पवन के ऊपर से ट्रक के टायर निकल गए। आरोपी चालक के रुकने पर मौके पर मौजूद लोगों ने उसके ट्रक का नंबर नोट कर लिया। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे अरेस्ट करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed