{"_id":"5d015a7dbdec22078b2949a5","slug":"156036978019-panchkula-news90","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार ने घर में घुसकर किशारी से की छेड़छाड़, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठेकेदार ने घर में घुसकर किशारी से की छेड़छाड़, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सारंगपुर थाना अंतर्गत एक ठेकेदार की ओर से अपने पास काम करने वाले व्यक्ति के घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354, 354ए व पोक्सो एक्ट-8 के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान डड्डूमाजरा निवासी सत नारायण (40) के रूप में हुई है। बुधवार को आरोपी को जिला अदालत में पेश कर उसे उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार धनास निवासी एक व्यक्ति ठेकेदार सत नारायण के पास काम करता था। उस व्यक्ति ने ठेकेदार से अपने काम के कुछ रुपये लेने थे। इस दौरान सत नारायण धनास स्थित उसके घर में गया और उसकी 15 साल की बेटी को अकेला देखकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने परिजनों को आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।