फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   छठी क्लास की छात्रा से रिश्तेदार ने किया रेप

छठी क्लास की छात्रा से रिश्तेदार ने किया रेप

Thu, 13 Jun 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
छठी क्लास की छात्रा से रिश्तेदार ने किया रेप
चंडीगढ़। सेक्टर-39 थाना अंतर्गत छठी क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा से उसके ही रिश्तेदार ने रेप किया। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ, जब बच्ची के पेट में दर्द शुरू हुआ। अस्पताल में भर्ती होने पर पता चला कि वह तीन महीने से प्रेग्नेंट है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामला उत्तराखंड का होने के चलते सेक्टर-39 थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-39 थाना के अंतर्गत 13 वर्षीय किशोरी परिवार समेत रहती है। वह चंडीगढ़ स्थित एक स्कूल की छठी क्लास की छात्रा है। बीते कुछ महीने पहले वह उत्तराखंड में अपने रिश्तेदार के घर शादी में गई हुई थी। वहां पर 20 वर्षीय युवक (रिश्तेदार) ने बहला फुसला कर उसके साथ रेप किया। वह परिवार समेत वापस अपने घर लौट आई। बीते दिनों उसके पेट में अचानक दर्द शुरू हुआ। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह करीब तीन महीने से प्रेग्नेंट है, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed