{"_id":"5cbcd03cbdec22146f516e99","slug":"155587801816-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर कार सवार ने होमगार्ड को मारी टक्कर, पैर टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाके पर कार सवार ने होमगार्ड को मारी टक्कर, पैर टूटा
विज्ञापन
पंचकूला। टैंक चौक के पास नाके के दौरान एक कार ने होमगार्ड को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद होमगार्ड के पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसे शरीर में कई जगह चोटें आईं। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गाड़ी नंबर के आधार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि टैंक चौक के पास दोपहर एक बजे नाका लगाकर गाड़ियों की जांच की जा रही थी। टैंक चौक के पास एक गाड़ी को रुकने के लिए हाथ दिया गया। नाका तोड़ते हुए कार ने होमगार्ड के जवान राजिंदर कुमार को टक्कर मार दी। इसके बाद कार सवार फरार हो गया। पुलिस ने घायल होमगार्ड को जनरल अस्पताल सेक्टर-6 में इलाज कराने ले आई। होमगार्ड की मेडिकल जांच रिपोर्ट में आया कि उसका पैर टूट गया और हाथ, सिर और पैर पर काफी चोटें आई हैं। सेक्टर-7 चौकी इंचार्ज मोहन लाल ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
नाके पर नहीं लगाए थे बैरीकेड्स
टैंक चौक के पास हुए हादसे के बाद नाके के दौरान ड्यूटी दे रहे कर्मचारी सुरक्षित नहीं है। इस तरह के हालात में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। नाम नहीं छापने की शर्त पर पुलिस कर्मी ने बताया कि हर जगह नाका लगाने के लिए पूरे बैरीकेड्स भी नहीं होते हैं। इसलिए पुलिस वालों पर चेकिंग के दौरान गाड़ी या बाइक की टक्कर लगने से घायल होने का खतरा मंडराता रहता है।