फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गांव में पथराव को अंजाम देने वाले पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में कि या पेश,न्यायिक हिरासत में भेजाइस

गांव में पथराव को अंजाम देने वाले पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में कि या पेश,न्यायिक हिरासत में भेजाइस

Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गांव में पथराव को अंजाम देने वाले पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में कि या पेश,न्यायिक हिरासत में भेजाइस
पिंजौर। पिंजौर-नालागढ़ रोड़ पर गांव चरनिया पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांव मोलेवाली में गली के पानी निकासी को लेकर शुक्रवार को हुए पथराव में पुलिस ने शिकायत के आधार पर 33 आरोपियों के खिलाफ नामजद के साथ-साथ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गौरतलब है कि गांव में गली के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में पहले आपसी बहस हुई उसके बाद बात बढ़ने पर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ईंट, पत्थर आदि से पथराव कर दिया। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को हवाई फायर भी करना पड़ा। पुलिस ने शिकायतकर्ता चरणसिंह की शिकायत पर आरोपी जय सिंह, कपूर सिंह, गुरमीत सिंह, दामोदर सिंह, मेवा सिंह, दयालो कौर, सुखबीर सिंह, पोला, सतवीर सिंह, मंगा सिंह, करनैल सिंह, बलवीर सिंह, बंटी सिंह, प्रताप सिंह, सुखबीर सिंह, हरबंस सिंह, बलकार सिंह, जालिम सिंह, मोहन, अमरीक सिंह, सोनी सिंह, विक्रम, मस्त राम सिंह सतनाम सिंह, छोटा सिंह, गुरदास सिंह, रामलाल, संदीप सिंह, गुरजंट सिंह, कीर्तन सिंह, बाबा सिंह, गोशी सिंह, संजू सिंह आदि के साथ-साथ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पिंजौर पुलिस और पंचकूला की टीम आरोपी विक्रम, सुखबीर सिंह, गुरमीत सिंह निवासी गांव मोलेवाली को नालागढ़ रोड़ पिंजौर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं शनिवार को भी गांव में तनावपूर्ण स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed