{"_id":"5c9e7a09bdec2214065a5c90","slug":"15538898838-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर लगने पर बाइक सवार की मौत
रायपुररानी। नारायणगढ़ रोड पर स्थित श्रवण एवं वाणी विकलांगता केंद्र के नजदीक एक कार व बाइक की आमने सामने से भिड़ंत हाने पर बाइक सवार की मौत हो गई। मौके से मिली जानकारी अनुसार हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गांव जर्जा वासी विनोद ठाकुर पुत्र अर्जुन सिंह उम्र लगभग 21 वर्ष नारायणगढ़ साइड से आ रहा था जिसकी सामने रायपुररानी की ओर से आ रही गाड़ी के साथ टक्कर होने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद गांव गढ़ी कोटाहा निवासी अमित सैनी ने अन्य राहगीरों की मदद से घायल विनोद व कार चालक को रायपुररानी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रायपुररानी थाना प्रभारी महमूद खान ने राहगीरों की सूचना के आधार पर मौके का निरीक्षण कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रायपुररानी-नारायणगढ़ रोड पर बडे़-बडे़ गड्ढे मुसीबत का कारण बने हुए है पहले भी सड़क की खस्ताहाल होने के कारण कई हादसे हो चुके है। प्रत्यक्षदर्शियों अनुसार आज भी बाइक सवार गड्ढे से बचने के चक्कर में कार से टकरा गया। वहीं प्रदेश सरकार व पीडब्ल्यूडी विभाग सड़क को गारंटी पीरियड में संबंधित ठेकेदार से ही ठीक करवाने का ठीकरा फोड़ कोई सख्त कार्रवाई नहीं करता। क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार से विभाग व ठेकेदार के माध्यम से किए गए सभी कार्यों की किसी अन्य एजेंसी से जांच करवाने की मांग करते हुए तुरंत प्रभाव से रोड ठीक करवाने की मांग की है।