{"_id":"5c99303bbdec22141b2b5840","slug":"1553543312513-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में घर में मिली मृत,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
13 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध हालात में घर में मिली मृत,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 वर्षीय लड़की संदिग्ध हालात में घर में मिली मृत
पिंजौर। नगर निगम जोन पिंजौर के वार्ड नम्बर 6 के अंतर्गत आने वाली रामपुर सियुडी लेबर कालोनी में एक नाबालिग लड़की का शव उसके घर में संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस अधिकारी मलकीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि लेबर कालोनी में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। सूचना के आधार पर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़की का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था और एक साड़ी से बना हुआ फंदा छत पर लगी पाइप से झूल रहा है। जांच अधिकारी ने बताया कि मौके पर सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया और टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे किए। पुलिस ने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरूआती जांच में यह बता पाना संभव नहीं है कि यह मामला आत्महत्या का है या हत्या का।
वहीं दूसरी ओर मृतक लड़की के पिता लालमन ने बताया कि वह और उसकी पत्नी सोमवार की सुबह दुकान पर काम के लिए चले गये थे। घर पर उनकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी रानी जो कि सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और दो अन्य बच्चे घर पर मौजूद थे। उन्हें सूचना देकर घर बुलाया गया तो उन्होंने आकर देखा तो उनकी बेटी घर में फर्श पर मृत पड़ी हुई थी।