फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आशियाना फ्लैट पर हुड़दंगियों ने पांच लोगों को पीटा, घायल

आशियाना फ्लैट पर हुड़दंगियों ने पांच लोगों को पीटा, घायल

Tue, 26 Mar 2019 01:17 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Mar 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
आशियाना फ्लैट पर हुड़दंगियों ने पांच लोगों को पीटा, घायल
आशियाना फ्लैट पर हुड़दंगियों ने पांच लोगों को जमकर पीटा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


- घायलों ने लगाया आरोप शराब पीने के बाद लगातार मारपीट की
- नहीं पहुंची मौके पर पुलिस, गंभीर हालात में लोग उठाकर अस्पताल लाए

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। आशियाना फ्लैट सेक्टर-20 के गेट के पास हुड़दंगियों ने शराब के नशे में पांच लोगों को रॉड और डंडो से पीटकर घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायलों को लोगों की मदद से सेक्टर-6 जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं 100 नंबर पर सूचना देने के बाद भी मौके पर पुलिस नहीं पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने दबिश देकर तीन आरोपियों को शक के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपी आशियाना फ्लैट के रहने वाले हैं।
सोमवार को आशियाना फ्लैट के गेट के नजदीक शाम को चार बजे नशे में धुत हुड़दंगियों ने सफाई कर्मचारी संजीव कुमार, अमित कुमार और सत्यवान को मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। इसके अलावा बीच बचाव कराने आए मोंटी और हीरालाल दोनों भाईयों को भी मारकर घायल कर दिया है। पिटाई के बाद अस्पताल में इलाज कराने आए मोंटी, हीरालाल के अलावा निगम के तीनों सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें लोहे की रॉड और डंडों से आरोपियों ने बुरी तरह पीटा है। अस्पताल में घायल हालत में सभी का इलाज इमरजेंसी में किया गया। गंभीर रूप से घायल सभी आरोपियों का इलाज इमरजेंसी में चल रहा है। वहीं मौके पर जाने की बजाय पुलिस ने अस्पताल में जाकर घायलों के बयान लिए, इसके बाद की गई कार्रवाई में तीन लोगों को काबू किया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में बयान लेने दो घंटे बाद पहुंची पुलिस
सफाई कर्मचारी संजीव कुमार, अमित कुमार और सत्यवान ने बताया कि उनके सिर लोहे के रॉड मारकर फाड़ दिए गए हैं। सभी आरोपियों ने शराब पीने के बाद उनके ऊपर पत्थर भी फेंके है। इस दौरान पुलिस को फोन किया गया। लेकिन पुलिस अस्पताल में बयान लेने दो घंटे बाद पहुंची। पुलिस नहीं आने के कारण आरोपियों ने हमें बुरी तरह से पीटा है। यह सभी आशियाना फ्लैट के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल में शराब पीने की हुई पुष्टि
सेक्टर-20 अतिरिक्त थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ितों के बयान के आधार पर तीन आरोपी रवि कुुमार, संजय कुमार और आशु को गिरफ्तार किया गया है। इनका मेडिकल कराया गया है। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। मंगलवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। अन्य आरोपियों केे पुलिस गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed