फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्कॉर्पियो कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार की मौत।

स्कॉर्पियो कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार की मौत।

Wed, 13 Mar 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
स्कॉर्पियो कार व मोटरसाईकिल की टक्कर में मोटरसाईकिल सवार की मौत।
स्कॉर्पियो कार ने बाइक को मारी टक्कर, व्यक्ति की मौत
विज्ञापन


- बरवाला में स्थित अपने गांव की ओर लौट रहा था व्यक्ति
- गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियों कार ने मारी टक्कर

अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर गांव टाबर के मोड़ के पास एक स्कॉर्पियो कार की टक्कर से बाइक सवार की मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार टाबर गांव का रामकरण (40), जो कि बरवाला-मौली मार्ग पर पुलिस चौंकी के नजदीक स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान करता था। वह सोमवार देर शाम दुकान बंद कर अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर टाबर जा रहा था। जैसे ही वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अपने गांव के मोड़ से मुड़ने लगा तो हाईवे पर तेजरफ्तार आ रही एक स्कॉर्पियों कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे इस घटना में रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव के पूर्व सरपंच जसमेर सैनी का भाई रामेश्वर सैनी, जो कि रायपुररानी से अपने गांव टाबर आ रहा था उसने मोड़ पर दुर्घटना में घायल रामकरण को देखा और इसकी सूचना तुरंत ग्रामीणों व पुलिस को दी। उसने घायल रामकरण को अपनी गाड़ी में उपचार के लिए सामुदायिक केन्द्र रायपुररानी पहुुंचाया लेकिन तब तक रामकरण ने दम तोड़ दिया था और डॉक्टरों की ओर से भी उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना में स्कॉर्पियों कार चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-6, पंचकूला पहुंचाया और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने टाबर गांव के पूर्व सरपंच जसमेर सैनी की शिकायत पर आरोपी स्कॉर्पियों कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। रामकरण एक गरीब परिवार संबंध रखता था जो कि एक छोटी से चाय की दुकान कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। रामकरण की इस सड़क हादसे में मृत्यु होने पर पूरे गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed