फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   प्लाट ट्रांसफर करवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस मार रही छापा

प्लाट ट्रांसफर करवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस मार रही छापा

Fri, 08 Mar 2019 02:14 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्लाट ट्रांसफर करवाने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस मार रही छापा
प्लाट ट्रांसफर कराने के मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस मार रही छापा
विज्ञापन

नकली आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने के मामले में एचएसवीपी ने दर्ज कराया था केस
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में फर्जी आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने के मामले में मुख्य आरोपी महेंदर कुमार की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। पूछताछ के बाद रिकवरी करने के लिए आरोपी ऋषि को लेकर पुलिस दिल्ली गई है। पुलिस उससे वह फर्जी आधार कार्ड बरामद करने का प्रयास कर रही है जिससे प्लाट को गलत तरीके से ट्रांसफर करने का प्रयास किया गया है। पुलिस प्लाट ट्रांसफर करने के मामले में पकड़े गए आरोपी ऋषि को लेकर अभी शिमला जाएगी।
पुलिस सूूूत्रों की मानें तो आरोपी ऋषि ने पूछताछ के दौरान एचएसवीपी के कई कर्मचारियों के नाम लिए हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। इसमें कई कर्मचारियों की संलिप्ता हो सकती है। सेक्टर -5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कई ठिकानों पर दिल्ली में छापा मार चुकी है। इसमें नकली आधार कार्ड राजकमल बंटे नाम के व्यक्ति का है। पुलिस शिमला जाकर व्यक्ति से पूछताछ का प्रयास करेगी। महेंदर कुमार कई नामों का आधार कार्ड बनवा चुका है। वह मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। उसकी तलाश भी पुलिस लगातार कर रही है।
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने का किया था प्रयास
शिमला के रहने वाले राजकमल बंटे के पंचकूला में दो प्लाट हैं। सेक्टर-4 में उसका 14 मरले और सेक्टर-8 में एक कनाल का प्लाट है। दोनों की कीमत बारह करोड़ है। कई साल से दोनों प्लाट खाली पड़े हैं। आरोप है ऋषि नाम के व्यक्ति ने इसी का फायदा उठाकर राजकमल बंटे के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके दम पर एक प्लाट की ट्रांसफर परमिशन ले ली थी। दूसरे के लिए अप्लाई किया था। इसी दौरान हस्ताक्षर मेल नहीं खाने के बाद एचएसवीपी ने गड़बड़ी पकड़ ली थी। एचएसवीपी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के बाद आरोपी को शिमला ले जाया जाएगा
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में बाबुओं से सेटिंग कर राजकमल बंटे के नाम का नकली आधार कार्ड बनाने को लेकर आरोपी ऋषि को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस रिमांड लेने के बाद अब आरोपी को रिकवरी करने के लिए शिमला ले जाया जाएगा। शिमला में पुलिस राजकमल बंटे से ऋषि का सामना करवाएगी। पुलिस राजकमल बंटे से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस आरोपी ऋषि से नकली आधार कार्ड बरामद करेगी।


आरोपी से लगातार पूछताछ जारी
सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ऋषि से पूछताछ जारी है। प्लाट ट्रांसफर करवाने में शामिल लोगों को पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करेगी। इसमें धोखाधड़ी का प्रयास किया गया था। पूछताछ में यह बात भी सामने आई है कि राजकमल बंटे बनकर ऋषि ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed