फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नकली आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

नकली आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर

Thu, 07 Mar 2019 02:39 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
नकली आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
नकली आधार कार्ड से प्लाट ट्रांसफर करवाने का आरोपी चार दिन के रिमांड पर
विज्ञापन


- पुलिस ने नकली आधार कार्ड बरामद करने और साजिश रचने के आरोपी को किया गिरफ्तार
- फर्जी आधार कार्ड से एक प्लाट की ट्रांसफर परमिशन ले ली थी और दूसरे के लिए किया था अप्लाई

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण में बाबुओं से सेटिंग कर किसी अन्य के प्लाट का नकली मालिक बनकर उसे बेचने के मामले में आरोपी ऋषि को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। कोर्ट में पुलिस ने दलील दी कि आरोपी नकली आधार कार्ड आरोपी से बरामद करने हैं। इसके अलावा आरोपी के साथ साजिश में किस विभाग के लोग मिले हैं। इसकी पूरी तहकीकात की जानी है। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को चार दिन के रिमांड पर भेज दिया। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ऋषि नकली राज कुमार बंटे बनकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। एचएसवीपी की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की गई थी। इसमें यह बात सामने आई है कि राजकुमार बंटे बनकर ऋषि ने कई लोगों से धोखाधड़ी की है। बीते मंगलवार को ऋषि पंचकूला में अपने साथियों से मिलने आया था। पुलिस को भी इस बारे में जानकारी मिल गई। आरोपी से जल्द ही कई चीजें बरामद की जाएगी।

शिमला के रहने वाले राजकमल बंटे के पंचकूला में दो प्लाट हैं। सेक्टर-4 में 14 मरले का प्लाट है और सेक्टर-8 में एक कनाल का प्लाट है। दोनों की कीमत बारह करोड़ हैं। कई साल से दोनों प्लाट खाली पड़े हैं। आरोप है कि ऋषि नाम का व्यक्ति इसी का फायदा उठाकर राजकमल बंटे के नाम से फर्जी आधार कार्ड बनवाया। इसके दम पर एक प्लाट की ट्रांसफर परमिशन ले ली थी और दूसरे के लिए अप्लाई किया था। इसी दौरान हस्ताक्षर मेल नहीं खाने के बाद एचएसवीपी ने गड़बड़ी पकड़ ली थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed