{"_id":"5c75a9e9bdec22737f734079","slug":"1551215181973-pkl-office-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच 73 पर तेज रफ्तार के वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनएच 73 पर तेज रफ्तार के वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 73 पर तेज रफ्तार के वाहन ने मजदूर को मारी टक्कर
हालत गंभीर पुलिस ने चचेरे भाई की शिकायत पर किया है मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला एनएच 73 पर निर्माणाधीन सड़क की पैमाइश करते समय एक मजदूर को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल के चचेरे भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पूर्णचंद ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई श्याम के नेशनल हाईवे 73 पर मांकया गांव के पास निर्र्माणाधीन सड़क की पैमाइश कर रहे थे। उसी समय एक तेज रफ्तार वाहन लापरवाही से चलाते हुए बरवाला से पंचकूला की ओर जा रहा था। उसने बताया कि जैसे ही उनके पास आया तो वह सड़क के किनारे काम रहे थे। तभी वाहन चालक ने लापरवाही से तेज गाड़ी चलाते हुए उसके चचेरे भाई श्याम को टक्कर मार दी और उसी दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह श्याम को गंभीर हालत में सेक्टर -6 स्थित सामान्य अस्पताल लेकर आया। जनरल अस्पताल से उसे सेक्टर -6 पीजीआई रेफर कर दिया गया। उसने बताया कि श्याम का पीजीआई में इलाज चल रहा है। उसे हादसे के दौरान गंभीर चोटें आई हैं।