फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   30 लाख की धोखाधड़ी करने पर केस दर्ज

30 लाख की धोखाधड़ी करने पर केस दर्ज

Mon, 11 Feb 2019 01:52 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
30 लाख की धोखाधड़ी करने पर केस दर्ज
30 लाख की धोखाधड़ी करने पर केस दर्ज
विज्ञापन

सेक्टर -20 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। तीस लाख रुपये और सोना लेकर नहीं देने पर दो लोगों पर पुलिस ने धोखाधड़ी, षड्यंत्र रचने को केस सेक्टर-20 थाने में दर्ज किया गया है। पीड़ित समीर अग्रवाल निवासी न्यू महाजन कालोनी बटाला पंजाब ने शिकायत दी है। पुलिस को दी शिकायत में समीर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 निवासी राकेश वर्मा, शिवम वर्मा अमेरिका भागने की फिराक में हैं। उन्होंने 30 लाख रुपये और ज्वैलरी ले ली थी। आरोप लगाया कि जब वह उनसे अपने तीस लाख रुपये और सामान मांगने लगे तो वह देने से मना करने लगे। इस पर उन्होंने डीसीपी को शिकायत दी थी। शिकायत के बाद मामला आर्थिक अपराध शाखा पंचकूला के पास चला गया था। इसके बाद आरोपी पैसे देने के लिए तैयार हो गए थे। जो तय समय पर पैसा देने नहीं आए। साथ ही फोन उठाना भी बंद कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत की थी। इस पर थाना-20 पुलिस ने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सेक्टर-14 थाना पुलिस यशदीप सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपी राकेश वर्मा और शिवम वर्मा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच सेक्टर-19 चौकी प्रभारी सुशील कुमार को सौंपी है। सुशील कुमार ने बताया कि मामले की जांच जल्द ही शुरू की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा। उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed