फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Tue, 05 Feb 2019 02:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार
315 बोर तमंचे और कारतूस के साथ एक काबू
विज्ञापन


- सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने आर्म्स एक्ट के तहत किया केस दर्ज
- चंडीमंदिर थाने के पास नाले से किया टीम ने किया काबू
- पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, दो दिन के रिमांड पर भेजा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-26 क्राइम ब्रांच ने एक युवक को 315 बोर देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक की पहचान विशाल उर्फ काका निवासी साकेत अस्पताल चंडीमंदिर के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच में आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। उसे सेक्टर-2, 4 स्थित गंगा नाला के पास से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस की टीम कालका-जीरकपुर हाईवे पर तैनात थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक जिसका नाम विशाल है वह देसी कट्टे व जिंदा कारतूस के साथ गंदे नाले के पुल के पास घूम रहा है। विशाल ने काले रंग की जाकेट व नीली जींस पहन रखी है। इसके बाद पुलिस की टीम गंदा नाला पुल सेक्टर-2/4 पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर युवक की पेंट से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed