फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सरकारी राशन वितरण डिपो होल्डर और खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर मिलीभगत कर डकर रहे थे राशनकार्ड धारकों का राशन

सरकारी राशन वितरण डिपो होल्डर और खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर मिलीभगत कर डकर रहे थे राशनकार्ड धारकों का राशन

Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
सरकारी राशन वितरण  डिपो होल्डर और  खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पैक्टर  मिलीभगत कर डकर रहे थे राशनकार्ड धारकों का राशन
सरकारी राशन में गड़बड़ी करने पर डिपो होल्डर, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सहित एक अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन


- डिपो होल्डर और खाद्य एवं पूर्ति विभाग का इंस्पेक्टर मिलीभगत कर डकार रहे थे राशनकार्ड धारकों का राशन
- जनवरी मास की पर्चियां निकालकर पैसे वसूलने के बाद नहीं बांटा गया राशन

डीके चौहान
पिंजौर। खाद्य आपूर्ति विभाग अधिकारी और डिपो होल्डर की ओर से मिलीभगत कर सरकारी राशन को खुर्द-बुर्द करने के मामले में पिंजौर पुलिस ने डिपो होल्डर मनदीप कौर और खाद्य आपूर्ति विभाग निरीक्षक विनोद दुबे के साथ-साथ एक अन्य व्यक्ति गुरचरण सिंह के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि उनके पास सरकारी राशन को खुर्द-बुर्द करने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा पिंजौर के गांव करनपुर स्थित डिपो होल्डर धारक मनदीप कौर के खिलाफ भी सीएम विंडो पर शिकायतें पहुंच रही थीं। सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायत के आधार पर पिंजौर ब्लॉक के कई डिपो की जांच की गई तो सामने आया कि गांव भगवानपुर में स्थित डिपो के अंतर्गत 31 लोगों से बातचीत की और उनके बयान लिए जिससे पता चला कि जनवरी मास की पर्चियां तो निकाली गई और राशनकार्ड धारकों से पैसे भी लिए गए लेकिन उन्हें राशन नहीं दिया गया। इसके अलावा गांव रायपुर और हिमशिखा में भी लोगों के बयान लेने पर सामने आया कि राशनकार्ड धारकों से पैसे वसूले गए लेकिन उन्हें भी राशन नहीं दिया गया।

जनवरी माह का पूरा राशन गए डकार
शिकायतकर्ता अधिकारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि कुछ सरकारी राशन डिपो होल्डर द्वारा गत जनवरी माह का पूरा सरकारी राशन खुर्द-बुर्द किया गया है इसके अलावा बहुत से राशनकार्ड धारकों को गत वर्ष के नवंबर महीने का भी राशन नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि लोगों के बयान के आधार पर यह सामने आया है कि गांव रायपुर में राशन वितरण करने के लिए डिपो होल्डर का पिता गुरचरण सिंह राशन बांटने और पर्ची निकालने के लिए आया था। सरकारी राशन को खुर्द-बुर्द करने में गुरचरण की निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति विभाग विनोद दुबे उसकी सहायता कर रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के सेक्शन 13 के तहत मनदीप कौर, गुरचरण सिंह और निरीक्षक विनोद दुबे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


एक दो दिन पहले आकर काटते हैं पर्ची:
जब इस मामले के बारे में गांव के एक सरपंच ने बात की तो उन्होंने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि डिपो होल्डर या उसके साथी राशन वितरण करने वाले दिन से एक-दो दिन पहले ही डिपो में ना आकर गांव में ही किसी के घर आकर पर्ची काटते हैं और पैसा लेते हैं और जिस दिन राशन वितरित करना होता है उस दिन डिपो होल्डर और उसके सहायक डिपो से गायब रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय से साहब नदारद
पिंजौर के गांव घाटीवाला निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि खाद्य आपूर्ति विभाग कार्यालय में अधिकारी अपनी सीटों पर नहीं मिलते और न ही कोई उनके बारे में सटीक जानकारी देता। परमजीत ने बताया कि वह करीब डेढ़ महीने से अपना नया राशन कार्ड बनवाने के लिए चक्कर काट रहा है लेकिन कार्यालय में कोई अधिकारी मौजूद नहीं होता। कार्यालय में मौजूद हेल्पर या कांट्रैक्ट पर लगे कर्मचारी से पूछने पर एक ही जबाव मिलता है कि साहब आए नहीं और उन्हें नहीं पता कि वे कब आएंगे। परमजीत ने बताया कि वह पिछले करीब डेढ़ महीने में कार्यालय के 6 चक्कर लगा चुका है लेकिन अभी तक उसे यह नहीं पता चला कि उसका नया राशन कार्ड कब तक बन पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed