फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरी के मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार

चोरी के मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 01:03 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी के  मामलें में तीन आरोपी गिरफ्तार
चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पंचकूला। क्राइम ब्रांच पंचकूला ने रायपुररानी में आईटीआई के नजदीक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये की चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहा न्यायालय ने तीनों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी शिबू, सुल्तान व सलीम तीनों ने कुछ दिन पहले रायपुररानी में रात के समय दुकान के ताले तोड़कर महंगे कपड़े चोरी किये थे। 12 दिसंबर 2018 को इन तीनों आरोपियों ने रायपुररानी में आईटीआई के नजदीक कपड़े की दुकान का शटर तोड़कर ढाई लाख के कपड़े चुराए थे। जिनमें महंगे कपड़ों के अलावा कंबल व महंगे सूट के चार बैग थे। पुलिस ने बताया कि पुलिस रिमांड के बाद शहर की और भी चोरी की वारदात सुलझने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed