फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पुलिस ने दस घरों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे, नहीं लगा कोई सुराग

पुलिस ने दस घरों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे, नहीं लगा कोई सुराग

Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दस घरों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे, नहीं लगा कोई सुराग
आसपास के दस घरों के खंगाले सीसीटीवी कैमरे, नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन


- सेक्टर-9 मकान में हुई चोरी को पुलिस नहीं कर पाई ट्रेस
- मकान मालिक के करीब पांच लाख से ज्यादा के गहने हुए चोरी

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-9 के मकान नंबर-110 में चोरी की वारदात के बाद पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। मंगलवार को पंचकूला पुलिस ने सेक्टर-9 के दस घरों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। हालांकि अभी तक चोरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पंचकूला पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम, फारेंसिक टीम, सेक्टर-5 थाना और सेक्टर -10 पुलिस चौकी की टीम लगातार मामले की छानबीन कर रही हैं।
25 जनवरी को परिवार के साथ घनश्याम अग्रवाल शिरडी गए थे। शिरडी जाने के बाद उन्हें 28 जनवरी को घर में चोरी की सूचना मिली थी। इसके बाद वे तत्काल मुंबई से फ्लाइट पकड़कर वापस आए थे। हालांकि पुलिस को अभी तक गहने चोरी होने की लिस्ट उनकी ओर से नहीं दी गई है। हालांकि सूत्रों की माने तो पांच लाख से अधिक के गहने चोरी हुए हैं। इसे लेकर पुलिस अभी कुछ स्पष्ट नहीं कर रही है। हालांकि पुलिस अभी अपने स्तर पर चीजों को खंगाल रही है। पुलिस लगातार मामलेेेे की जांच कर रही है लेकिन अभी तक कोई सफलता पुलिस के हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन

चोरों ने चोरी करने के बाद घर के सीसीटीवी कैमरे के रिकार्डिंग की हार्ड डिस्क निकाल ले गए हैं। इस कारण मामले को ट्रेस करने में पुलिस को सबसे अधिक परेशानी आ रही है। सेक्टर -9 की कोठी में किराए पर रहने वाले विक्रम सूद ने अपने सामान की जानकारी पुलिस को दे दी है। उनका करीब एक लाख का सामान चोरी हुआ है। विक्रम सूद का चोरों ने कैमरा, घड़ी, पर्स और पावर बैंक पैक चोरी कर लिया। चोरी करने के बाद पूरा सामान बिखेर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की तफ्तीश जारी है। पुलिस की ओर से सबूत इकट्ठे किए जा रहे हैं। हम अपने स्तर पर मुस्तैदी से जांच कर रहे हैं।
बृजपाल, चौकी इंचार्ज, सेक्टर-10
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed