फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चाकू मारने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी कई जगह दबिश

चाकू मारने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी कई जगह दबिश

Mon, 21 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
चाकू मारने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी कई जगह दबिश
चाकू मारने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी कई जगह दबिश
विज्ञापन


- अभी तक आरोपियों का पुलिस नहीं लगा पाई है सुराग
- जन्मदिन मनाने के लिए मांगा था युवक से पैसा , नहीं देन पर घोपा था चाकू

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। नशे में धुत चाकू मारने वाले तीनों आरोपियों का पुलिस 48 घंटे बीतने के बाद भी पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। इसके बाद भी पुलिस ने कोई सफलता हासिल नहीं की है। सेक्टर-16 चौकी इंचार्ज बलदेव सिंह ने बताया कि 18 जनवरी को इंदिरा कालोनी में किराए के मकान में रहने वाले युवक दीपक वत्स को आरोपी दीपक पांडेय निवासी बुडनपुर, दूसरा आरोपी लक्की उर्फ मच्छर एक अज्ञात ने चाकू मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों को खोजने के लिए इंदिरा कालोनी, बुडनपुर सहित कई जगह दबिश दे चुकी है। हालांकि अभी तक युवक गिरफ्त से बाहर हैं। 19 जनवरी को युवक के बयान के आधार पर सेक्टर -14 थाना पुलिस ने आरोपी दीपक पांडेय निवासी बुडनपुर, लक्की उर्फ मच्छर और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, धमकी देने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है।

जन्मदिन पर शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक विकास वत्स के पेट में तीन आरोपियों ने चाकू घोंप दिया था। गंभीर हालात में युवक को सेक्टर-6 जनरल अस्पताल पहुंचाया गया था। हालात खराब होने पर युवक विकास वत्स को जनरल अस्पताल की टीम ने जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। युवक के बयान के आधार पर सेक्टर-14 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - बलदेव सिंह, चौकी इंचार्ज, सेक्टर -16
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed