फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राम रहीम की पेशी से पांच दिन पहले शहर सील

राम रहीम की पेशी से पांच दिन पहले शहर सील

Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Mon, 07 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
राम रहीम की पेशी से पांच दिन पहले शहर सील
राम रहीम की पेशी से 5 दिन पहले ही शहर हुआ सील
विज्ञापन


- पुलिस के उच्चाधिकारियों ने की मीटिंग, शहर की बढ़ाई सुरक्षा
- डीसीपी के आदेश पर शहर में पांच बटालियन अतिरिक्त फोर्स तैनात
- हर चौक और सेक्टर में गश्त करेंगे पुलिस के जवान, रहेगी पैनी नजर
- पेशी पंचकूला में या रोहतक फैसला आठ जनवरी को होगा

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड के मुख्य आरोपी राम रहीम की सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेशी से पांच दिन पहले ही शहर को सील कर दिया गया है। अब शहर में बिना चेकिंग के कोई भी बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं कर सकता है। इसके अलावा शहर के सेक्टरों में भी पुलिस के जवान पैदल और घोड़ों पर सवार होकर गश्त करते नजर आएंगे। पंचकूला डीसीपी कमलदीप गोयल के आदेश पर शहर की सुरक्षा में पांच बटालियन अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है, जिसमें रेपिड एक्शन फोर्स भी शामिल है। वहीं, दूसरी ओर रविवार की छुट्टी होने के बाद भी स्टेट लेवल के पुलिस अधिकारियों की एक अहम मीटिंग हुई, जिसमें फैसला लिया गया कि किसी भी हालत में शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो पुलिस के जवान सख्ती से भी पेश आएंगे। हालांकि अभी राम रहीम की पंचकूला में स्थित सीबीआई की विशेष कोर्ट में पेशी को लेकर अधिकारियों में असमंजस की स्थिति है। पेशी पंचकूला में होगी या रोहतक स्थित सुनारिया जेल में यह स्पष्ट आठ जनवरी की सुनवाई के बाद होगा। लेकिन पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है।

दिनभर गश्त पर रही पीसीआर और राइडर की टीम
शहर की सुरक्षा को लेकर रविवार को दिनभर पीसीआर और राइडर टीम गश्त करती नजर आई। पुलिस की ओर से पांच कंपनी फोर्स की बुलाई गई है। इसमें एआरएफ, हरियाणा पुलिस के कमांडो और सादी वर्दी में सीआईडी के पुलिस जवान भी शामिल हैं। गश्त शहर के सेक्टरों और गांवों में भी हो रही है। वहीं हाईवे पर भी पीसीआर पूरी गश्त कर जांच कर रही है।
विज्ञापन


तीन जनवरी को पूरी हुई थी बहस
छत्रपति हत्याकांड के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत में दोनों पक्षों की बहस तीन जनवरी को पूरी हुई थी। सीबीआई कोर्ट ने हत्या के आरोपी राम रहीम को 11 जनवरी को सीबीआई कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं। रविवार को हरियाणा के डीजीपी और पंचकूला के पुलिस उपायुक्त की मीटिंग हुई। इसके बाद डीसीपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सभी जगह रखेगी नजर
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पेशी के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर और बाहरी गाड़ियों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। शहर के मुख्य प्रवेश द्वार हाउसिंग बोर्ड चौक, सेक्टर-17,18 के चौक, विजिलेंस चौक, माजरी चौक, सेक्टर -7, 8, 9, 10, 11, 12 में जवानों को तैनात किया गया है। पुलिस जवानों को निर्देश दिया गया है कि यदि गश्त के दौरान यदि उन्हें कोई भी संदिग्ध दिखे तो इसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त 2017 को हुई हिंसा दोबारा पंचकूला में नहीं होगी। इसके लिए पूरी तैयारी की गई है। शहरवासी भी पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके जानकारी दे सकते हैं।

आठ जनवरी को होगी सुनवाई
राम रहीम को कोर्ट में पेश करने को लेकर डिस्ट्रिक अटार्नी ने याचिका दाखिल की है। याचिका के माध्यम से उन्होंने मांग की है कि छत्रपति हत्याकांड के आरोपी राम रहीम को सुनारिया जेल में कोर्ट बनाकर पेश किया जाए। अगर उसे पंचकूला कोर्ट में पेश करने के लिए लाया जाता है तो शहर में हालात तनावपूर्ण हो सकते हैं। इसलिए कोर्ट की कार्रवाई जेल के अंदर होनी चाहिए जिससे कि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इस मामले में आठ जनवरी को सुनवाई होगी।

24 अक्तूबर 2002 में हुई थी हत्या
साध्वी यौन शोषण मामले में जो लेटर लिखा गया था। उन्हीं लेटर्स के आधार पर रामचंद्र छत्रपति ने अपने अखबार में खबरों को प्रकाशित किया था। इस पर पहले तो छत्रपति पर दबाव बनाया गया। इसके बाद 24 अक्तूबर 2002 को उन पर गोलियों से हमला कर दिया। 21 नवंबर 2002 को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। 16 साल पुराने मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सहित चार आरोपी हैं। आरोप है कि बाइक पर आए कुलदीप ने गोली मारकर रामचंद्र की हत्या कर दी थी। उसके साथ निर्मल भी था। अब गुरमीत दो साध्वियों से यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा काट रहे हैं। विशेष सीबीआई अदालत के जज जगदीप सिंह ने मामले में सजा सुनाई थी। अब छत्रपति हत्याकांड मामले की सुनवाई भी वे ही कर रहे हैं।


साल 2017 में पंचकूला में हुई थी हिंसा
साध्वियों से यौन शोषण मामले में 25 अगस्त 2017 को राम रहीम को स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने दोषी करार दिया था, तब पंचकूला सहित प्रदेशभर में हिंसा भड़क गई थी. 40 लोग मारे गए थे। 28 जुलाई को सजा सुनाने के लिए सुनारिया जेल में ही स्पेशल कोर्ट लगानी पड़ी थी। अब फिर गुरमीत को पंचकूला लाया जाएगा, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed