{"_id":"5c17d69ebdec2257235e6033","slug":"15450661791210-mansa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार छीनने वाले आरोपियों से 10 ग्राम हीरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार छीनने वाले आरोपियों से 10 ग्राम हीरोइन बरामद
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार छीनने वाले आरोपियों से 10 ग्राम हेरोइन बरामद
फतेहाबाद में महिला से छीनी थी कार, बोहा में पुलिस नाका देखकर भगाई
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। फतेहाबाद (हरियाणा) से रविवार को एक महिला से कार छीनकर फरार होने वाले दो आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान बोहा पुलिस ने कार समेत काबू कर लिया। आरोपियों के पास से 10 ग्राम हेरोइन भी बरामद की गई है। आरोपियों ने गांव लखीवाला में लगे पुलिस नाके को देखकर कार को भगा लिया था, जिससे पुलिस को उन पर शक हुआ। इसके बाद आरोपियों की कार गांव गंढूयां में एक पेड़ के साथ जा टकराई थी, जहां पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना बोहा में मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार दो व्यक्तियों ने फतेहाबाद से एक महिला से एक कार छीन ली थी और पंजाब की ओर भाग गए। इसकी सूचना बोहा पुलिस को भी दी गई। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि मानसा पुलिस को सूचना मिली कि कार सवार गांव लखीवाला में पुलिस नाका तोड़कर भागे हैं, जहां तैनात एएसआई गमदूर सिंह को उन पर शक हुआ। उन्होंने नाकाबंदी की तो महिला से छीनी कार गांव गंढूयां के कच्चे रास्ते में एक पेड़ से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस कार से पुलिस को 10 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ कार छीनने और हेरोइन बरामद होने के मामले दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हेरोइन के मामले में बोहा पुलिस ने हरदिल वासी रानिया व करनवीर सिंह वासी बोहा के खिलाफ मामला दर्ज करके कार भी कब्जे में ले ली है। उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों व्यक्तियों से पूछताछ करेगी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।