फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने का प्रयास

जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने का प्रयास

Thu, 06 Dec 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने का प्रयास
जाली दस्तावेज के आधार पर जमीन हड़पने को कोशिश
विज्ञापन

टाइपिस्ट समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। थाना धर्मकोट के अंतर्गत पड़ते गांव चक्क कन्नियां कलां निवासी दो महिलाओं की जमीन को गांव के ही कुछ लोगों ने टाइपिस्ट और कुछ अन्य से मिलीभगत करके हड़प लिया। पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में सुखविंद्र कौर और सलवंत कौर ने कहा कि उन्होंने 22 कनाल 4 मरले जमीन खरीदी थी। इसका इंतकाल भी उनके नाम हो चुका था। आरोपी जरनैल सिंह और हरदीप सिंह निवासी गांव चक्क कन्नियां कलां ने टाइपिस्ट रिपलजीत सिंह निवासी गांव किशनपुरा कलां और कुछ अन्य के साथ मिलीभगत करके फर्द केंद्र से जाली दस्तावेजों के आधार पर उनकी जमीन का इंतकाल नंबर 2301 को गत 22 सितंबर 2016 को रिकार्ड से गायब करवा दिया। उसके बाद उन्होंने उक्त जमीन को जाली दस्तावेजों के आधार पर अपनी पत्नियों रमेश कौर और परमजीत कौर के नाम रजिस्टरी करवा ली। उन्होंने उक्त जमीन का इंतकाल करवाने के लिए 18 जून 2018 को माल विभाग को सारे दस्तावेज दे दिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सुखविंद्र कौर के पति भूपिंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने उक्त जमीन आरोपियों को डेढ़ साल के लिए ठेके पर दे दी थी। जब उन्होंने उन्हें जमीन खाली करने के लिए कहा तो सारा मामला सामने आया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। मामले की जांच एसपीडी मोगा की ओर से की गई। जांच के बाद शिकायतकर्ता के आरोप सही पाए जाने पर जरनैल सिंह उसकी पत्नी रमेश कौर, हरदीप सिंह उसकी पत्नी परमजीत कौर सभी निवासी गांव चक्क कन्नियां कलां और टाइपिस्ट रिपलजीत सिंह निवासी बस्ती फतेहपुर किशनपुरा कलां के खिलाफ थाना धर्मकोट में अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की अग्रिम जांच थाना धर्मकोट के सहायक थानेदार अमरजीत सिंह की ओर से की जा रही है। गिरफ्तारी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed