{"_id":"5c08059dbdec224144743b76","slug":"15440296392-hoshiarpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारबंद लुटेरों ने की मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारबंद लुटेरों ने की मनी चेंजर को लूटने की नाकाम कोशिश
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनी चेंजर से लूटपाट की कोशिश
होशियारपुर। थाना सिटी से कुछ ही दूरी पर बुधवार देर शाम घंटाघर नजदीक मेन बाजार में स्थित एक मनी एक्सचेंज की दुकान पर फायरिंग हो गई। मोटरसाइकिल सवार कुछ लुटेरे दुकान में लूटपाट करने आए थे लेकिन लोगों को इकट्ठे होता देख भाग गए।
जानकारी के अनुसार बुधवार शाम जालंधर रोड पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा के पास स्थित डायमंड मनी एक्सचेंज के एक कर्मचारी ने बताया कि बाइक पर सवार चार लोग उनके कार्यालय में आए। जिनमें दो अंदर आए और दो बाहर खड़े रहे। लुटेरों ने उसके मालिक सुरिंदर पर पिस्तौल तान दी और पैसे की मांग करने लगे। यह सब सड़क की दूसरी तरफ स्थित शोरूम के एक लड़के ने देख लिया और उसने लोगों को इकट्ठा कर लिया। इस दौरान मालिक ने दोनों लुटेरों को काबू भी कर लिया लेकिन उन्होंने पिस्तौल का पिछला हिस्सा (बट) उसके सिर पर मारकर उसको घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। थाना सिटी प्रभारी गोबिंद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।