फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पार्सल बम के मास्टरमाइंड आए पुलिस के काबू

पार्सल बम के मास्टरमाइंड आए पुलिस के काबू

Sat, 01 Dec 2018 10:09 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
पार्सल बम के मास्टरमाइंड आए पुलिस के काबू
रोहतक और नोएडा
विज्ञापन


पार्सल बम की योजना बनाने के मास्टरमाइंड गिरफ्तार
दोनों आरोपी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले
मानसा पुलिस ने दो दिन में सुलझाई वारदात, सीसीटीवी फुटेज से मिली कामयाबी
पार्सल बम की धमकी देकर बुढलाडा वासी से की थी 20 लाख रुपये की डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
मानसा। सीआईए स्टाफ मानसा ने शनिवार को पार्सल बम के तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक मोटरसाइकिल 100 भी बरामद हुई है। इस संबंधी एसएसपी मानसा मनधीर सिंह ने बताया कि आरोपी 20 लाख रुपये की फिरौती लेकर और पैसा एकत्र करने के मकसद से किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की ताक में थे। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार उर्फ निकड़ा (32) वासी गांव कलोठा फतेहाबाद (हरियाणा) व जगजीत जग्गी (20) वासी वार्ड नंबर 12 रतिया के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों बारा नोहरे वासी शकुंतला देवी के घर इन आरोपियों ने पार्सल बम देकर चिट्ठी के जरिये 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। देखने में असली बम लगने वाले इस पार्सल की जब बठिंडा से मंगवाई बम स्क्वाएड टीम ने जांच की तो बम नकली पाया गया। यह टीवी के किसी पुर्जे का इस्तेमाल कर बनाया गया था। पकड़े गए आरोपी जगजीत जग्गी रतिया में एक फोटोफ्रेम की दुकान पर काम करता है। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और 3 केसों (इरादा कत्ल, चोरी व रेप) के मामलों में सजा काट चुके हैं। राकेश निकड़ा पहले जान से मारने की कोशिश व रेप जैसे संगीन जुर्म में जेल जा चुका है जबकि जगजीत जग्गी भी चोरी के केस में पहले जेल जा चुका है। इन दोनों आरोपियों पर ये केस हरियाणा के रतिया व फतेहाबाद में दर्ज हो चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ बुढलाडा थाना में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed