फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पत्नी समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ

पत्नी समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ

Tue, 27 Nov 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
पत्नी समेत चार व्यक्तियों के खिलाफ
जहरीला पदार्थ देने के आरोप में पत्नी समेत चार पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बुढलाडा। थाना शहरी बुढलाडा की पुलिस ने एक सरकारी अध्यापक की शिकायत पर उसकी पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सरकारी अध्यापक गुरजंट सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी बुढलाडा का विवाह करीब 6 साल पहले मानसा वासी सरकारी टीचर मनजिंद्र कौर पुत्री सुखवंत सिंह के साथ हुआ था। इसके बाद दोनों में अनबन रहने लगी। इस वजह से दोनों अलग रहने लगे। बाद में राजीनामा होने पर दोनों फिर से एक साथ रहने लगे। 24 नवंबर 2018 को स्कूल ड्यूटी पर जाते समय गुरजंट सिंह की पत्नी मनजिंद्र कौर ने उसको नाश्ता बनाकर दिया। इसे खाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इसको लेकर गुरजंट सिंह ने पुलिस बताया कि उसको जानी नुकसान पहुंचाने की मंशा से उसके नाश्ते में कोई जहरीली वस्तु डाल दी। इन बयानों पर सहायक थानेदार शमशेर सिंह ने पत्नी मनजिंद्र कौर, सास शिंदरपाल कौर, ससुराल सुखवंत सिंह व साला रूपिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed