{"_id":"5bce036dbdec2269424c0201","slug":"15402279152026-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी बस से लाई जा रही 26 पेटी अवैध शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निजी बस से लाई जा रही 26 पेटी अवैध शराब बरामद
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस से लाई जा रही 26 पेटी अवैध शराब बरामद
चालक परिचालक समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर। सीतो गुन्नों से चलकर अबोहर आ रही एक निजी कंपनी की बस से नगर थाना नं. 2 की पुलिस ने 26 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बस के चालक-परिचालक समेत शराब के मालिक पिता-पुत्र को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कृष्णा नगरी निवासी चांद प्रकाश और उसका बेटा अंकुश दोनों ही काफी समय से अवैध शराब का कारोबार कर रहे थे। सोमवार को भी यह पिता-पुत्र जर्दे के बैगों में 26 पेटी शराब भरकर एक निजी कंपनी की बस में सवार होकर अबोहर ला रहे थे। इसी दौरान किसी मुखबिर ने पुलिस को सूचित कर दिया। शराब तस्कर जैसे ही सीतो रोड सिमिगो स्कूल के पास बस से शराब की पेटियां उतारकर अपनी कार में रखने लगे तो पुलिस ने छापामारी करते हुए 26 पेटी शराब समेत बस चालक अमरजीत व परिचालक सुखवंत सिंह और पिता-पुत्रों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनसे 4300 रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने शराब से लदी बस और कार कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।