फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रोपड़ पुलिस ने चोरी की 15 हाई एंड गाडियों समेत तीन व्यक्तिं को पकड़ा

रोपड़ पुलिस ने चोरी की 15 हाई एंड गाडियों समेत तीन व्यक्तिं को पकड़ा

Wed, 10 Oct 2018 10:29 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
रोपड़ पुलिस ने चोरी की 15 हाई एंड गाडियों समेत तीन व्यक्तिं को पकड़ा
सभी केंद्र, रोहतक, नोएडा, शिमला
विज्ञापन


अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार
पूछताछ के बाद 15 गाड़ियां मोहाली, कुरुक्षेत्र, फरीदकोट, पटियाला और दिल्ली से बरामद
सेकेंडों में हाईटेक तकनीक से ले जाते थे वाहन, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में हैं वांटेड
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। जिला पुलिस ने हाईवे पर गाड़ियां के अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को 15 चोरी की गाड़ियों समेत गिरफ्तार किया है। जिले के एसएसपी स्वप्न शर्मा ने प्रेस कान्फ्रेंस में बताया कि पकड़े गये तीन चोरों के अलावा इस गैंग के चार आरोपी पकड़ से बाहर है। पकड़े गए आरोपी काफी हाईटेक हैं और इनका कमांडर हरप्रीत उर्फ समारटी वासी जीरकपुर कुछ ही मिनट में गाड़ी खोलने का एक्सपर्ट है। उन्होंने बताया कि समारटी पर 15 चोरी के मामले दर्ज हैं, जबकि इसके साथ गिरफ्तार नरिंदर वासी रोपड़ चोरी की गाड़ियों को अपने घर रखने के बाद आगे भेजने का काम करता था। वहीं इंद्रजीत वासी राजपुरा स्क्रैप डिलिंग यार्ड का मालिक है। पुलिस ने इनसे एक फॉर्च्यूनर व बोलेरो गाड़ी समेत 15 वह गाड़ियां ऐसी गाड़ियां बरामद की हैं, जिन्हें आरोपी चोरी के बाद बेच चुके थे। पुलिस ने रोपड़ समेत, मोहाली, कुरुक्षेत्र, फरीदकोट, पटियाला और दिल्ली से यह गाड़ियां जब्त की गई हैं। एसएसपी ने बताया कि यह गैंग कार जैकिंग में हाई तकनीक के यंत्रों का इस्तेमाल करते थे और यह एक एंटी-बरगलेरी वाली गाड़ी को भी एक मिनट से भी कम समय में चोरी कर लेते थे। जबकि गैराज में दो घंटों से भी कम समय में चोरी किए व्हीकल को बोल्ट से खोल देते थे। पुलिस के अनुसार इन्होंने ज्यादातर गाड़ियां चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब से चोरी की हैं।

दिल्ली के रामजीत पर दर्ज हैं चोरी के 100 मामले
पुलिस ने इस मामले में चार अन्य को नामजद किया है। पुलिस ने बताया कि नामजद रामजीत वासी दिल्ली गैंग का मुख्य सरगना है, जिस पर लगभग 100 चोरी के मामले दर्ज हैं। यह उत्तर भारत के राज्यों की पुलिस को कई मामले में वांटेड है। जबकि इसी गैंग का वसीम अकरम व मोनू वासी दिल्ली और मनदीप वासी फरीदकोट भी पकड़ से बाहर हैं। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति दिल्ली में इन गाड़ियों जाली दस्तावेज व नंबर लगाकर गाड़ियों को आगे बेचने का काम करते हैं। इनका 15 नंबर पसंदीदा है, क्योंकि ज्यादातर गाड़ियों पर यह वीवीआईपी 0015 नंबर लगातर बेचते थे। जबकि पकड़ा गया कार चोर समारटी गाड़ी बैक गेयर में तेज रफ्तार से भगाने में भी एक्सपर्ट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed