फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   दो चोरो ने गैस एजंसी में लाखों की चोरी को दिया अंजाम

दो चोरो ने गैस एजंसी में लाखों की चोरी को दिया अंजाम

Mon, 17 Sep 2018 09:49 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
दो चोरो ने गैस एजंसी में लाखों की चोरी को दिया अंजाम
गैस एजेंसी में लाखों की चोरी
विज्ञापन

वारदात सीसीटीवी कैमरों में हुई कैद, एक का चेहरा नजर आया
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। शहर की गैस एजेंसी में दो चोर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। एजेंसी की मालकिन अनुसार चोर एजंसी में रखे पांच लाख रुपये के लगभग कैश पर हाथ साफ करने के साथ साथ कई दस्तावेज भी ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई इसके अधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर एक में ज्योति गैस एजेंसी के दफ्तर में बीती देर रात 12 से एक बजे के लगभग दो चोर एजेंसी में रसोई की खिड़की का शीशा निकालकर दाखिल हो गये। चोर गैस एजंसी में काफी समय तक रहे और आराम से वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने एजेंसी में हर काउंटर के दराज खोलकर देखे। चोरी करने आये एक चोर ने मुंह ढका हुआ था जबकि दूसरे ने बिना मुंह ढके चोरी की वारदात को अंजाम दिया, जिस कारण उनकी पहचान की जा रही है। चोरों ने पहले गैस एजेंसी के बुकिंग दफ्तर से कुछ दस्तावेज चुराए और फिर एजेंसी मालिक के दफ्तर का ताला तोड़ा। एसेंजी की मालकिन सुरिंदर कौर ने बताया कि उनके वर्कर ने उन्हें चोरी की सूचना दी तो वह दफ्तर में पहुंची। वहां सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी के लाकर खुले पड़े थे। उन्होंने बताया कि उनके दफ्तर की अलमारी में शनिवार और रविवार की सेल का सारा कैश रखा हुआ था। चोर पांच लाख रुपये से ज्यादा कैश ले गये। सुरिंदर कौर ने बताया कि उन्हें तीन लाख रुपये के लगभग की राशि जिला जेल से आई थी, उसे भी चोर ले गये। उन्होंने बताया चोर उनका पासपोर्ट समेत कई अहम दस्तावेज भी ले गए। वारदात की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed