फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   नंगल के सैंकड़ों लोग बने आईएसएस इण्डिया कम्पन्नी की ठगी का शिकार

नंगल के सैंकड़ों लोग बने आईएसएस इण्डिया कम्पन्नी की ठगी का शिकार

Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
नंगल के सैंकड़ों लोग बने आईएसएस इण्डिया कम्पन्नी की ठगी का शिकार
रातोंरात लोगों को करोड़ों की चपत लगाकर कंपनी फरार
विज्ञापन

नंगल के सैकड़ों लोग बने आईएएस इंडिया कंपनी की ठगी का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। नंगल में एसएमएस ठगी के मामले ने शहर में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार नंगल सहित उपमंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक निजी कंपनी आईएएस इंडिया ने ‘एसएमएस भेजो, पैसा कमाओ’ के नाम से कई शाखाएं खोली थीं। सूत्रों की मानें तो पहले कंपनी ने अपने हर मेंबर से एक हजार रुपये वसूले और उसे एक आईडी दी गई और बताया गया कि आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आएगा, उस एसएमएस को आगे 100 लोगों को भेजना है। उसके बदले में उन्हें पांच हजार रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसके बाद कंपनी की यह धंधा चल निकला और काफी लोगों को पांच हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से मिले भी। इसके बाद धंधा चलता देख कंपनी ने सदस्यता फीस को बढ़ाकर तीन हजार रुपये कर दी। लालच में आए लोग कंपनी के सदस्य बनते गए। एक एक व्यक्ति ने अपनी कमाई को कंपनी के हवाले करते हुए लाखों की आईडी अपने व अपने परिवार के नाम से ले ली। लेकिन अब करोड़ों रुपये लेकर कंपनी के भागने से उनमें हड़कंप मचा है, जिन्होंने अपनी कमाई कंपनी में लगा दी थी। लोग इस कंपनी के कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं। कंपनी कार्यालय पर ताला लगा है और अधिकारियों के मोबाइल नंबर बंद हैं।

मामले की जांच कराएंगे
जब इस बारे में जानकारी लेने के लिए डीएसपी नंगल जीपी सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की उन्हें अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन फिर भी वह अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कराएंगे। उन्होंने क्षेत्र वासियों से इस तरह की कंपनियों के बहकावे में न आने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed