{"_id":"5b8d667542c792467641838c","slug":"15359934479-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्की ड्रा निकालने का झांसा देकर लोगों को बनाया शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्की ड्रा निकालने का झांसा देकर लोगों को बनाया शिकार
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों रुपये हड़पे, नहीं निकाला लक्की ड्रॉ
लक्की ड्रॉ निकालने का झांसा देकर लोगों को बनाया शिकार
लाइफ केयर कंपनी के एमडी के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। लाइफ केयर कंपनी के ब्रांच मैनेजर गुरदेव सिंह गिल निवासी गांव चड़िक ने कंपनी के एमडी मनोहर लाल निवासी गांव बस्ती माछीया (जीरा) और उनकी कंपनी पर लक्की ड्रा निकालने का झांसा देकर कई लोगों से लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस की जांच के बाद कंपनी के एमडी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में गुरदेव सिंह पुत्र विसाखा सिंह ने कहा कि वह कंपनी में बतौर ब्रांच मैनेजर काम करता था और कंपनी के एमडी मनोहर लाल ने कहा कि वह लोगों के पैसे कंपनी में जमा कराए और हम उन्हें लक्की ड्रॉ के माध्यम से ज्यादा पैसे देंगे और उसने और भी कई लुभावनी अलग-अलग स्कीमें बनाई थीं। जिसके माध्यम से लोगों को ज्यादा पैसे दिए जाने थे। जिस पर मैने कंपनी के कई सदस्य बनाने के अलावा अपने रिश्तेदारों को भी इसमें सदस्य बनाया और लाखों रुपये कंपनी के पास जमा करा दिए। उसने कहा कि मैने लाइफ केयर ग्रुप में वर्ष 2013 से लेकर अब तक करीब 18-19 लाख रुपये लोगों के जमा कराए हैं। जिसमें कई लोगों की एफडीआर भी हैं। लेकिन कंपनी के एमडी ने न तो ड्रॉ निकाला और न ही लोगों के पैसे वापस किए। इस तरह उसने मेरे तथा मेरे रिश्तेदारों, कंपनी के सदस्यों के साथ धोखा किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले की जांच डीएसपी सिटी केसर सिंह द्वारा की गई। जांच समय पता चला कि मनोहर लाल पुत्र दौलत राम निवासी बस्ती माछीआ (जीरा) ने 2013 में लाइफ केयर कंपनी के नाम पर अपनी कंपनी बनाई थीं, जिसमें लोगों से किश्तों पर पैसे लेकर उन्हें समेत ब्याज वापस करने तथा कंपनी द्वारा जो सदस्य बनाए गए थे, उनके लक्की ड्रा निकाले जाते थे और कंपनी द्वारा समेत ब्याज पैसे वापस किए जाने थे। लेकिन मनोहर लाल ने लोगों के ड्रॉ नहीं निकाले और पैसे हड़प कर लिए। जांच अधिकारी ने कंपनी द्वारा बनाए गए कई सदस्यों के बयान भी दर्ज किए। जिन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से हमारी एफडीआर का कोई पैसा वापस नहीं किया और न ही ड्रा निकाला गया और इस तरह हमारे पैसे हड़प कर लिए गए। जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के आरोप सही पाए और आरोपी मनोहर लाल एमडी लाइफ केयर कंपनी जीरा के खिलाफ थाना सिटी मोगा में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार कुलदीप सिंह द्वारा की जा रही है।