फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पेट्रोल पंप से तीस हजार ले भागे लुटेरे

पेट्रोल पंप से तीस हजार ले भागे लुटेरे

Wed, 29 Aug 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से तीस हजार ले भागे लुटेरे
पेट्रोल पंप से तीस हजार ले भागे लुटेरे
विज्ञापन

खिलौना पिस्टल दिखाकर कर्मचारियाें ने बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़शंकर (होशियारपुर)। बलाचौर रोड पर गणेश फिलिंग स्टेशन से दो नकाबपोश लुटेरों ने मंगलवार रात करीब दो बजे सेल्समैन से 30 हजार छीने और फरार हो गए। सेल्समैन ने लुटेरों से हाथापाई भी की और खिलौना पिस्टल निकाला तो लुटेरे भाग निकले।

गणेश फिलिंग स्टेशन रिलांयस पेट्रोल पंप पर बुधवार रात अमर पुत्र नरेश कुमार निवासी वार्ड नंबर दस गढ़शंकर और गुरप्रीत सिंह पुत्र मनोहर लाल निवासी गांव सौली, गढ़शंकर रात में काम पर थे। रात करीब दो बजे दो जैेट पहने हुए युवक पेट्रोल पंप में घुसे। उन्होंने दातर से डरा धमका कर अमर से उसका कैश वाला बैग छीन लिया। इस दौरान दोनों सेल्समैन ने लुटेरों से हाथापाई भी की। गुरप्रीत ने अंदर पड़ा खिलौना पिस्टल निकाला तो दोनों युवक फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस चौकी समुंदड़ा के प्रभारी एसएसआई सतविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और फरार होने वाले युवकों की तलाश शुरू कर दी। एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवकों का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा। दोनों ने टोपी वाली (हुड) जैकेट्स पहनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed