फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को न्यायिक हिरासत में भेजा

गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को न्यायिक हिरासत में भेजा

Mon, 20 Aug 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को न्यायिक हिरासत में भेजा
गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन

रोपड़ और श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में हुई पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
रोपड़। गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा को सोमवार को रोपड़ की जिला अदालत और श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया। उसकी रोपड़ की तीन अदालतों के जजों के सामने एंबुलेंस में ही पेशी हुई। दिलप्रीत बाबा पर जिला अदालतों में कुल चार केस विचाराधीन हैं। इनमें से दो इरादा-ए-कत्ल और दो एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना नूरपुरबेदी में दर्ज हैं। बाबा इन केसों में भगोड़ा है।

जिले की अतिरिक्त जिला एवं सेशन जज मनीषा जैन की अदालत में बाबा के खिलाफ चल रहे एनडीपीएस एक्ट के मामले में सुनवाई 4 सितंबर को होगी। बता दें कि 2015 में एफआईआर नंबर 27 नूरपुरबेदी पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई थी। अदालतों ने चारों मामलों में अलग-अलग दिन पेशी रखी है। अब सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए ही होगी। जबकि दिलप्रीत बाबा पर दर्ज दो कत्ल व अन्य मामलों में उसे श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया गया। वहां पर अदालत ने चार सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद अब दिलप्रीत बाबा की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed