{"_id":"5b75aa7142c7924527604482","slug":"153443799314-ropar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंगल में एक रात में ही दर्जन कारों के शीशे टूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नंगल में एक रात में ही दर्जन कारों के शीशे टूटे
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल में एक रात में दर्जन कारों के शीशे टूटे
नंगल। नंगल में करीब एक दर्जन वाहनों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत गाड़ी मालिकों ने नंगल पुलिस को दी है। पहाड़ी मार्केट से लेकर पीएसईबी कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार को रात इन असामाजिक तत्वों ने एक साथ खड़ी आधा दर्जन, बाबा बालक नाथ मंदिर की गली में दो कारों व नंगल के साथ लगते गांव मैलमा में एक टैंपो के शीशे तोड़ दिए। इस बारे में शिवसेना नेता राजन आनंद ने कहा कि बुधवार को रात उनकी तीन कारों सहित एक कार बलविंद्र की, एक रजेंद्र की, एक शशी की, एक मनोज की एक कौशल कुमार की, एक प्रदीप चावला व एक विनोद सहित कुल 9 गाड़ियां खड़ी थीं और इन सभी की शीशे तोड़े गए हैं। जानकारी लेने के लिए जांच अधिकारी एएसआई अशरफ खान से संपर्क किया गया तो उन्होंने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।