{"_id":"5b6b1ea14f1c1b75568b606a","slug":"153374684111-bernala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाला पुलिस ने पकडे नशा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरनाला पुलिस ने पकडे नशा
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 लीटर लाहन समेत दो महिलाएं काबू
-घर में देसी शराब तैयार कर बेचने का करती थी धंधा
-दूसरे मामले में 31 बोतल शराब व 50 प्रतिबंधित गोलियां बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बरनाला। पुलिस ने घर में देसी शराब तैयार करतीं दो महिलाओं को काबू किया है। पुलिस को शराब बनाने वाली चालू भट्ठी से 45 लीटर लाहन भी मिला है। थाना शैहणा की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई की है।
थाना शैहणा के प्रभारी गौरववंस सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि नसीब कौर व कुलदीप कौर निवासी गांव बल्लोके घर में शराब तैयार कर बेचती हैं। गुप्ता सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी को साथ लेकर उनके घर में औचक छापामारी की। जिस दौरान उनके कब्जे में एक चालू भट्टी, 45 लीटर लाहन, साढ़े 11 लीटर अवैध शराब बरामद की। थाना प्रभारी गोरववंश ने बताया कि पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। दूसरी तरफ पुलिस ने तीन विभिन्न मामलों में 31 बोतल शराब व 3 शीशियां, 50 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की। पहले केस में थाना सिटी के प्रभारी गुरवीप सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त दौरान काकू सिंह निवासी बैक साइड बस स्टैंड बरनाला की तलाशी के दौरान 11 बोतल शराब ठेका देसी मार्का हरियाणा बरामद कर केस दर्ज कर लिया गया है। दूसरे मामले में थाना ठुल्लीवाल के प्रभारी सरदारा सिंह ने बताया कि उन्होंने गश्त दौरान मग्घर सिंह निवासी मांगेवाल की शक के आधार पर तलाशी ली, तो उससे 20 बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी तरह तीसरे मामले में सहायक थानेदार धर्मपाल सिंह ने बताया कि भोली कौर निवासी बैक साइड सिविल अस्पताल बरनाला की तलाशी दौरान उससे 3 शीशियां व 50 प्रतिबंधित गोलियां बरामद करके उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।